11 अगस्त को रिलीज हुई आमिर खान और कपूर कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी हुई है। बायकॉट की उठाती मांग के बीच फिल्म की रिलीज का इंतजार सभी को था। 'लाल सिंह चड्ढा' से फिल्मी पर्दे पर चार साल बाद वापसी कर रहे आमिर खान जहां पहले फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग से काफी निराश थे, वहीं बाद में अभिनेता ने अपना सारा फोकस फिल्म का प्रमोट करने में लगा दिया था। समीक्षकों द्वारा दी गई सकारात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। लेकिन दर्शकों से मिल रहे ठंडे रिस्पॉन्स के बावजूद बॉलीवुड सितारे 'लाल सिंह चड्ढा' की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। जहां पहले सुष्मिता सेन, जावेद जाफरी, मिलिंद सोमन जैसे कलाकार फिल्म को लेकर अपनी प्रतीक्रिया साझा कर चुके हैं, वहीं अब ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म पर खूब प्यार लुटाया है।