फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: ग्रे बालों के साथ अलग अंदाज में नजर आए आमिर खान, लोग बोले- वापसी का इरादा नहीं लग रहा

Sat, 28 Jan 2023 07:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे आमिर खान ग्रे बालों वाले लुक में नजर आए। ब्लैक एथिनिक वियर में आमिर काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन
आमिर खान, जस्सी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद फिल्मों से ब्रेक लेने का एलान कर दिया था। अभिनेता ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया था कि वह परिवार को वक्त देना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है। हालांकि, इसके बाद वह कई मौकों पर नजर आ चुके हैं। इस बीच हाल ही में आमिर एक इवेंट में नजर आए। इस कार्यक्रम में अभिनेता के लुक ने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया  है।

विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपने और निक के मैचिंग टैटू का मतलब, प्रपोजल से है कनेक्शन

आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल  होने पहुंचे आमिर खान ग्रे बालों वाले लुक में नजर आए। ब्लैक एथिनिक वियर में आमिर काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। आमिर की तस्वीरें पंजाबी सिंगर जस्सी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''दिल का अमीर आमिर खान।'' आमिर के इस लुक पर अब लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सर कमबैक का कोई इरादा नहीं लग रहा...शायद।'' वहीं, एक यूजर ने आमिर के लुक की तारीफ करते हुए लिखा, ''ग्रे हेयर में आप बहुत अच्छे लग रहे हैं। 
RRR In Japan: 'आरआरआर' को जापान में बड़ी कामयाबी, एसएस राजामौली ने ट्वीट कर जाहिर की खुशी
विज्ञापन

आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आमिर खान को लाल सिंह चड्ढा के बाद बड़े पर्दे पर आखिरी बार सलाम वेंकी में देखा गया था। इस फिल्म में काजोल और विशाल जेठवा लीड रोल में नजर आए थे। बताया जा रहा था कि आमिर लाल सिंह चड्ढा के बाद चैंपियन में नजर आने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने इस फिल्म में बतौर अभिनेता काम करने से इनकार कर दिया है।
Pathaan: पठान की शांतिपूर्ण रिलीज पर गदगद प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, जताया राज्य सरकारों का आभार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें