फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'परमाणु' देख आडवानी और उनकी बेटी की आंख में आए आंसू, जॉन को कॉल कर की खूब तारीफ

Thu, 21 Jun 2018 08:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
John Abraham
विज्ञापन

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर जॉन अब्राह्म को साल 2018 में बड़ी सफलता हाथ लगी है।दरअसल, उनकी फिल्म 'परमाणु' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हो रही है। इसी के मद्देनजर इस फिल्म को देख पूर्व गृहमंत्री लाल कृष्ण आडवानी ने देख जॉन को फॉन कर खूब तारीफ की है...

विज्ञापन

John Abraham
ऐसे में जॉन ने बताया कि 'आडवानी जी को यह फिल्म बहुत अच्छी लगी, यहां तक कि इस फिल्म को देखने के बाद उनके आंसू भी आ गए, इस दौरान अाडवानी जी ने इच्छा भी जताई कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी भी इस फिल्म को उनके साथ देख सकते।' 

John Abraham
बता दें कि हाल ही में अटल बिहारी वाजपयी की अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दरअसल, यह फिल्म साल 1998 में अटल की सरकार में हुए पोखरण परमाणु परीक्षण पर ही आधारित है।  

John Abraham
वहीं, जॉन ने आगे बताया कि ' एक व्यक्ति जो खुद इस मुद्दे से जुड़ा हो और वो आपसे कहे कि आपने इस कहानी को बहुत ही अच्छे ढंग से लोगों के सामने पेश किया है तो बहुत गर्व महसूस होता है और एक इंसान इससे ज्यादा क्या चाहता है, ये मेरे लिए तो अविश्वसनीय है।' 

john
जॉन ने आगे बताया कि आडवानी जी की बेटी प्रतिभा आडवानी ने भी इस फिल्म की बहुत तारीफ की। जॉन ने कहा 'प्रतिभा ने मुझे बताया कि उन्होंने तीन बार इस फिल्म को देखा और तीनों बार ही उनकी आंखों में आंसू आ गए।'
विज्ञापन

John Abraham
बता दें कि दो हफ्तों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली थी। इसे देखने के लिए दर्शक अब भी लगातार सिनेमाघरों में आ रहे हैं। देशभक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से भी चार स्टार तक दिए गए हैं। फिल्म की कहानी काफी दमदार बताई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें