फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने साक्षी पर लुटाया प्यार, टीवी की आइकॉनिक बहू तुलसी-पार्वती की बॉन्डिंग देख फैंस बोले- 'लीजेंड'

Thu, 16 Oct 2025 09:29 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Smriti Irani Sakshi Tanwar: टीवी की मशहूर अभिनेत्रियां स्मृति ईरानी और साक्षी तंवर दोनों ही जब साथ आती हैं तो सुर्खियां बन जाती हैं। हाल ही में स्मृति ने साक्षी के साथ एक प्यारी सेल्फी शेयर की और उन्हें अपना 'परिवार' बताया।
विज्ञापन
स्मृति और साक्षी - फोटो : इंस्टाग्राम@smritiiraniofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से तुलसी के नाम से हर घर में प्रसिद्ध हुईं स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साक्षी तंवर के साथ एक प्यारी सेल्फी शेयर कर दर्शकों का दिल जीत लिया। साक्षी टीवी सीरियल 'कहानी घर घर की' में पार्वती के किरदार के लिए मशहूर हैं। इस तस्वीर के साथ स्मृति ने साक्षी के एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

 

स्मृति का पोस्ट
स्मृति ने हाल ही में साक्षी के साथ एक प्यारी सेल्फी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। इस पोस्ट के साथ स्मृति ने साक्षी के लिए एक प्यारा मैसेज लिखा, 'साक्षी में अनुग्रह, धैर्य और शान जैसे गुण हैं। कई साल पुरानी दोस्ती के बाद उन्हें गले लगाना बहुत अच्छा लगा। हम तुलसी और पार्वती बनकर इतिहास नहीं बना रहे थे, बल्कि अच्छाई का पीछा कर रहे थे। साक्षी प्यार करने वाली मां, अच्छी बेटी और सच्ची इंसान हैं। शब्दों में उन्हें बांधना मुश्किल है। साक्षी, तुम्हें बहुत प्यार और तुम घर, उम्मीद और पूरे दिल वाली हो। #sakshitanwar'

स्मृति और साक्षी की सेल्फी
स्मृति और साक्षी की इस सेल्फी में दोनों अपनी पुरानी शोज के किरदार 'तुलसी' और 'साक्षी' के लुक में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराती नजर आ रही हैं। वैसे फैंस टीवी की मशहूर बहू तुलसी और पार्वती को एक साथ स्क्रीन पर साथ देखना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में 'कहानी घर घर की' के साथ स्पेशल क्रॉसओवर एपिसोड आएगा, जो पुराने टीवी दिनों की याद दिलाएगा।
विज्ञापन

क्या एक साथ नजर आएंगी साक्षी तंवर और स्मृति ईरानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साक्षी तंवर और किरण करमरकर, पार्वती और ओम अग्रवाल के रोल दोहराएंगे, जबकि स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय, तुलसी और मिहिर विरानी बनेंगे। यह क्रॉसओवर पुराने फैमिली ड्रामा को याद कराएगा। इस अक्तूबर में 'कहानी घर घर की' अपनी 25वीं सालगिरह मना रहा है। 2000 के शुरू में साक्षी ने पार्वती का रोल किया था, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया। दोनों शो ने कई साल तक टीवी पर राज किया। तुलसी और पार्वती टीवी की आइकॉनिक बहुएं बनीं। उनके फैंस इतने थे कि दोनों को 'कॉफी विद करण' शो में बुलाया गया, जहां ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स ही आते थे। वे टीवी की पहली स्टार्स थीं जो वहां पहुंचीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें