फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Go Goa Gone 2: 'गो गोवा गॉन' के सीक्वल का निर्देशन करेंगे कुणाल खेमू? जानिए अभिनेता ने क्या कहा?

Sun, 23 Feb 2025 01:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Go Goa Gone 2: कुणाल खेमू ने 'गो गोवा गॉन' के सीक्वल का निर्देशन करने की इच्छा जताई है। आइए जानते हैं कि उन्होंने एएनआई से बात करते हुए क्या कहा?
विज्ञापन
गो गोवा गॉन, कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कई चीजों पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म के निर्देशन को लेकर भी अपनी इच्छा जाहिर की। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह फिल्म 'गो गोआ गॉन' का सीक्वल जरूर निर्देशित करना चाहेंगे। 

Sankranthiki Vasthunnam: 'संक्रांतिकी वस्थुन्नम' के रीमेक में कौन आएगा नजर? इस सुपरस्टार के नाम पर अटकलें तेज
विज्ञापन


कॉमेडी फिल्मों से बनाई दर्शकों के दिलों में जगह

इस फिल्म में सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। कुणाल खेमू ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। 'हम हैं राही प्यार के' और 'राजा हिंदुस्तानी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बाद वह बतौर लीड एक्टर कलयुग में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने 'गो गोआ गॉन', 'ढोल', 'गोलमाल 3' और 'गोलमाल अगेन' जैसी कॉमेडी फिल्मों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।

Bollywood Celebs: इन सितारों ने दो-दो रीति-रिवाज से रचाई शादी, आदर जैन-अलेखा के अलावा ये नाम भी शामिल

गो गोवा गॉन के सीक्वल का करना चाहते हैं निर्देशन

पिछले साल कुणाल ने डायरेक्टर के रूप में अपनी शुरुआत 'मडगांव एक्सप्रेस' नाम की फिल्म से की थी। इस फिल्म में प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और दिव्येंदु मुख्य भूमिका में थे। बातचीत के दौरान कुणाल ने कहा, “मैंने गो गोआ गॉन में सैफ अली खान के साथ काम किया था और मुझे वह अनुभव बहुत पसंद आया था। अगर मुझे मौका मिला तो मैं इसका सीक्वल जरूर बनाऊंगा। साथ ही, मैं अपनी सास शर्मिला टैगोर के साथ भी फिल्म में काम करना चाहूंगा।"

विज्ञापन

 फिल्म के दूसरे भाग को लेकर कही ये बात

'गो गोआ गॉन' के सीक्वल के बारे में बात करते हुए कुणाल ने कहा, “सीक्वल बनाना बहुत डरावना होता है, क्योंकि पहले लोग बिना किसी उम्मीद के आते हैं, लेकिन जब उन्हें फिल्म पसंद आती है तो वे सीक्वल के लिए उम्मीदें लेकर आते हैं। इसलिए हम पहले से ही यह सोचते हैं कि दर्शक क्या सोचेंगे। हालांकि, यह भी बहुत रोमांचक भी होता है, क्योंकि अब हमें दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना होlता है।" 'गो गोआ गॉन 2' की घोषणा साल 2018 में की गई थी, लेकिन कुछ वजहों से यह फिल्म अब तक नहीं बन सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें