फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता कुणाल खेमू निर्देशित फिल्म ‘वाइब’ का पोस्टर रिलीज, प्रीति जिंटा की मिली झलक; थिएटर में कब देख सकेंगे?

Tue, 19 May 2026 02:42 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kunal Kemmu Movie Vibe First Poster: अभिनेता कुणाल खेमू अभिनय के अलावा निर्देशन की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘वाइब’ का पोस्टर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। जानिए, कब रिलीज होगी यह फिल्म?
विज्ञापन
कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@kunalkemmu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को अभिनेता कुणााल खेमू ने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी आने वाली फिल्म ‘वाइब’ का पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म का नाम ‘वाइब’ है। फिल्म का पोस्टर भी काफी हटकर है। इसमें स्टार कास्ट और रिलीज डेट का भी जिक्र है।

विज्ञापन


कुणाल खेमू के अलावा प्रीति जिंटा भी होंगी फिल्म का हिस्सा
कुणाल खेमू ने फिल्म का जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें उनके अलावा वंशिका धीर, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव जैसे एक्टर्स के नाम नजर आ रहे हैं। पीछे पोस्टर पर फिल्म का नाम ‘वाइब’ लिखा है। सभी एक्टर्स के चेहरे अंधेरे में छिपे हैं। 

कब रिलीज होगी फिल्म? 
कुणाल खेमू ने फिल्म का पोस्टर रिलीज करने के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। वह लिखते हैं, ‘पंच और पंचलाइन दोनों की गारंटी ‘वाइब’  के साथ मिलेगी।’ आगे फिल्म की रिलीज डेट शेयर की गई है। फिल्म ‘वाइब’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें