फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी अमिताभ के दामाद नहीं बनेंगे कुणाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता कुणाल कपूर ने इस साल की शुरूआत में अपनी प्रेमिका नैना बच्चन से सगाई कर ली। वह कहते हैं कि उन्होंने फिलहाल शादी की तारीख तय नहीं की है, लेकिन माना कि वह एक 'खुशहाल रिश्ते' में हैं।
विज्ञापन


कुणाल ने बताया, "मैं एक एकांतप्रिय शख्स हूं। मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करता, लेकिन हमने अभी शादी की तारीख या कब शादी करेंगे, तय नहीं लिया है। लेकिन शादी जल्द ही होगी।"
विज्ञापन

बैंकर है नैना बच्चन

​जब उनसे पूछा गया कि ​क्या ​इसी​ साल होगी​? तो इसके जवाब में कुणाल ने कहा, "हम सच में अभी सुनिश्चित नहीं हैं। हमें बैठना होगा और तारीख तय करनी होगी। हम चैन से हैं और एक-दूसरे के साथ बेहद खुशहाल रिश्ते में हैं।

लेकिन हमने अभी तक तारीख तय नहीं की है। मुझे सच में नहीं पता कि शादी इस साल होगी या अगले साल।"​​  नैना, महानायक अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ और उनकी पूर्व पत्नी रामोला की बेटी हैं। वह एक निवेश बैंकर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें