फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रैडफोर्ड में 'गोल्ड' के सेट पर कुणाल कपूर के साथ लूटपाट !

Sat, 22 Jul 2017 01:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग यूके के ब्रैडफोर्ड में शुरू हो चुकी है। इसके लिए सारा कास्ट सेट पर पहुंच चुका है। ऐसे में फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले कुणाल कपूर के साथ हादसा हो गया है। दरअसल कुणाल के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है हालांकि कुणाल के स्पोक्सपर्सन ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुणाल की पर्स चोरी हो गयी है। इस हादसे के बाद कुणाल ने यूके में रहने वाले अपने दोस्तों की मदद से शूटिंग पूरी की। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान कुणाल को ये अहसास हुआ कि उनका पर्स चोरी हो चुका है। 

जिसमें उनके कार्ड्स और पैसे थे। जब उन्होंने इसकी जानकारी अपने दोस्तों को दी तो वे तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आए। हादसे के बाद उनकी पत्नी नैना बच्चन सेट पर पहुंची हालांकि फिलहाल कुणाल भारत वापस आ गए हैं। आपको बता दें कि कुणाल के स्पोक्सपर्सन से मीडिया ने इस वाकया को लेकर बात की तो उन्होंने ऐसी की घटना से इंकार किया है। 
विज्ञापन


फिल्म 'गोल्ड' की बात करें तो इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी प्रड्यूस कर रहे हैं। वहीं रीमा कागती इस फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म 1948 के ओलंपिक्स पर आधारित है इसमें अश्रय कुमार बलबीर सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं वहीं मौनी रॉय उनका लव इंट्रेस्ट बनी हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें