फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumar Sanu: ‘कुमार सानू ने मुझे गुंडों से धमकी दिलवाई…’ एक्स वाइफ का खुलासा, प्रेग्नेंसी के दौरान भी सताया

Mon, 22 Sep 2025 11:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kumar Sanu Ex Wife Rita Bhattacharya: सिंगर कुमार सानू की एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्या ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। कुमार सानू के अफेयर को लेकर वह काफी कुछ बाेली हैं। साथ ही किस तरह से कुमार सानू ने उन्हें तलाक से पहले सताया था? इन बातों का जिक्र किया है। 
विज्ञापन
कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमार सानू का नाम इन दिनों काफी चर्चा में हैं। ‘बिग बॉस 19’ में शामिल कुनिका सदानंद ने खुलासा किया था कि वह कुमार सानू के साथ रिलेशन में रहीं, जबकि वह पहले से शादी-शुदा थे। मगर जब कुमार सानू से उन्हें धोखा मिला तो टूट गईं। अब कुमार सानू की एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य ने भी कुनिका को लेकर बात की है। साथ ही कुमार सानू के बुरे व्यवहार का जिक्र भी किया है। 

कुमार सानू ने एक्स वाइफ को किया परेशान 

विज्ञापन

फिल्मी विंडो नाम के एक पॉडकास्ट पर कुमार सानू की एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैें। वह कहती हैं, ‘उस वक्त सब उनकी बात सुनते थे, लोग उनके साथ उठते-बैठते थे। उन्होंने मुझे बड़े से बड़े गुंडे से  धमकी दिलवाई, एक-दो गुंडे तो आज भी मौजूद हैं। वह चाहते थे कि मैं उन्हें तलाक दे दूं, बिना कोई पैसा लिए। लेकिन मैं डरती नहीं हूं, मुझे भगवान पर पूरा भरोसा है। लेकिन मेरी और बच्चों की लाइफ कुमार शानू ने बबार्द कर दी।’  

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: कुनिका के बेटे अयान ने सलमान खान के सपोर्ट पर तोड़ी चुप्पी, बोले- नीयत सही है तो वे मदद करने से…

प्रेग्नेंसी के दौरान भी सताया 
पॉडकास्ट में कुमार सानू की एक्स वाइफ ने कहा, ‘कुमार सानू प्रेग्नेंसी के दौरान मुझे कोर्ट ले गए। उस दौरान उनका एक अफेयर भी था, जिसका खुलासा आज हुआ। और वह मुझे कोर्ट में घसीट लाए? मैं उस समय बहुत छोटी थी, मुझे ऐसा लगा जैसे मेरी पूरी दुनिया खत्म हो गई थी और मेरा परिवार सदमे में था। मुझे कभी कारण पता नहीं चला। वह कोर्ट में मुझ पर हंसते थे और मेरा मजाक उड़ाते थे।’

विज्ञापन

वह आगे कहती हैं, '‘मुझे कुमार सानू की लव लाइफ में अब कोई रुचि नहीं है। लेकिन उन्होंने (कुनिका) कहा कि कुमार सानू नाक के नीचे दूसरा अफेयर कर रहे थे। लेकिन मेरी नाक के नीचे तो उनका (कुनिका के साथ) अफेयर चल रहा था। हां, मैं मरने से पहले अपने तीनों बच्चों के साथ कुमार सानू से जानना चाहूंगी कि मैंने क्या गलत किया था?’ 

कुमार सानू ने तलाक और अफेयर के बाद की दूसरी शादी
सिंगर कुमार सानू पहली पत्नी रीता भट्टाचार्य के साथ तलाक के बाद कुछ साल तक एक्ट्रेस कुनिका के साथ रिलेशन में रहे। फिर इनका ब्रेकअप हो गया। बाद में कुमार सानू ने सलोनी नाम की महिला से शादी की।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें