फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर 2' का हिस्सा होने पर क्रिस्टल डिसूजा ने तोड़ी चुप्पी, 'शरारत' की लोकप्रियता के बीच चर्चा शुरू

Thu, 01 Jan 2026 06:21 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Krystle D’Souza On Being Part of Dhurandhar 2: अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा को 'शरारत' गाने के बाद काफी लोकप्रियता मिली है। इसके बाद उनके फिल्म के दूसरे पार्ट में होने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। अब अभिनेत्री ने फिल्म के दूसरे पार्ट का भी हिस्सा होने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 
विज्ञापन
क्रिस्टल और आयशा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर चल रही चर्चाएं। हाल ही में रिलीज हुए गाने शरारत की जबरदस्त लोकप्रियता के बाद सोशल मीडिया पर यह कयास तेज हो गए कि क्रिस्टल इस मच अवेटेड सीक्वल का हिस्सा हो सकती हैं। हालांकि अभिनेत्री ने अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके बयानों ने फैंस की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

विज्ञापन


क्रिस्टल ने दूसरे पार्ट में होने पर कही बड़ी बात
'गलाता मीडिया' के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जब क्रिस्टल से धुरंधर पार्ट 2 को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यह कोई बुरा आइडिया नहीं है और सही समय पर सब कुछ बताया जाएगा। उनके इस मजाकिया जवाब ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। फैंस ने इसे एक इशारा मानते हुए अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों का मानना है कि क्रिस्टल जानबूझकर सस्पेंस बनाए रखना चाहती हैं।

यह खबर भी पढ़ें: अर्जुन बिजलानी के ससुर का अचानक निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार; टीवी के कई सितारे पहुंचे
विज्ञापन


क्रिस्टल ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि कुछ बातें सामने आने से पहले छुपी रहनी चाहिए। उनका यह बयान और अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। सोशल मीडिया पर उनके इंटरव्यू के क्लिप तेजी से वायरल होने लगे और शरारत गाने के व्यूज में भी लगातार इजाफा देखा गया। दर्शक इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि क्या क्रिस्टल वाकई धुरंधर 2 में नजर आएंगी या यह सिर्फ अफवाह है।

क्रिस्टल ने की तमन्ना भाटिया की तारीफ
एक और बातचीत में क्रिस्टल ने इस पूरे मामले पर थोड़ा गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जिंदगी में वही होता है जो किस्मत में लिखा होता है और हर इंसान को सही मौके के लिए तैयार रहना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने अपनी को-स्टार तमन्ना भाटिया की भी जमकर तारीफ की। क्रिस्टल ने साफ किया कि वह किसी तरह की तुलना में विश्वास नहीं रखतीं और उन्हें लगता है कि हर कलाकार अपनी जगह खास होता है। उन्होंने तमन्ना के काम की सराहना करते हुए कहा कि वह न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि अपने काम को लेकर पूरी तरह समर्पित भी हैं। क्रिस्टल के इस बयान के बाद यह साफ हो गया कि वह किसी तरह के विवाद या तुलना से दूर रहना चाहती हैं और अपने करियर को सहजता से आगे बढ़ा रही हैं।

फिल्म की कहानी और निर्देशन
गौरतलब है कि धुरंधर एक बड़े बजट की स्पाई-एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। फिल्म की कहानी अपराध और जासूसी की दुनिया पर आधारित है और इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। पहले भाग को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद इसके दूसरे भाग को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। धुरंधर 2 के ईद 2026 पर रिलीज होने की चर्चा है। फिलहाल क्रिस्टल डिसूजा ने सस्पेंस बरकरार रखा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें