कश्मीरा शाह- कृष्णा अभिषेक
- फोटो : इंस्टाग्राम-@kashmera1
कृष्णा ने शेयर किया खास पल
कुछ हफ्ते पहले रक्षाबंधन पर सुनीता, यशवर्धन और टीना की मुलाकात कृष्णा और उनकी बहन आरती सिंह से हुई थी। कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया, जिसमें टीना उन्हें राखी बांधते हुए 'भैया मेरे राखी के बंधन को' गाना गा रही थीं। इस मजेदार पल ने सभी को हंसा दिया। कृष्णा मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'अगली बार बैंकॉक के टिकट।' हालांकि, बैकग्राउंड से एक आवाज आती है कि असल में कृष्णा ही बैंकॉक जाना चाहते हैं।