कृष्णा का प्यार भरा पोस्ट
कृष्णा ने कश्मीरा और अपने दोनों जुड़वां बेटों (कृषांग और रयान) के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ कृष्णा ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, मेरी दोस्त कश्मीरा। तुम नहीं जानती मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं। तुम हमारी ताकत हो, हमारी सुपर पावर हो, हमारा लकी चार्म हो। तुम्हारे लिए ढेर सारी खुशियां और अच्छी सेहत की कामना करता हूं।'
कृष्णा और कश्मीरा के बारे में
कृष्णा और कश्मीरा की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने 2013 में शादी कर ली थी। इस समय दोनों साथ में टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' (सीजन-3) कर रहे हैं। कृष्णा को कॉमेडी सर्कस और कपिल शर्मा शो जैसे कई कॉमेडी शोज से बहुत लोकप्रियता मिली है। वहीं कश्मीरा हिंदी-मराठी फिल्मों के साथ-साथ 'बिग बॉस सीजन-1', 'नच बलिए-3', और 'खतरों के खिलाड़ी-4' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुके हैं। कश्मीरा को राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'जंगल' से भी काफी पहचान मिली थी।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' के म्यूजिक लॉन्च पर रणवीर ने टाइटल ट्रैक पर किया धांसू डांस, वीडियो हुआ वायरल; फैंस ने दिया रिएक्शन