कश्मीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले को लेकर लेखक चेतन भगत के एक ट्वीट से बवाल मच गया है। कई लोगों के साथ केआरके ने भी उन्हें जमकर लताड़ा है।
चेतन भगत ने अमरनाथ जा रहे यात्रियों पर हुए आतंकी हमले को ट्रेन में हुई जुनैद की हत्या से जोड़ते हुए ट्विटर पर लिखा, 'जब जुनैद की मौत हुई थी तब मीडिया ने कहा था कि वो मुस्लिम होने के कारण मारा गया। तो क्या अमरनाथ यात्री हिंदू होने के कारण नहीं मारे गए?'
When Junaid dies,media says he was killed for being Muslim.So why not say those killed in #AmarnathTerrorAttack were killed for being Hindu?
— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat) July 11, 2017
उनके इस ट्वीट की लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं। केआरके ने चेतन पर निशाना साधते हुए कहा कि नक्सली और खलिस्तान की चाहत रखने वाले लोग भी हिंदुओं को मारते हैं तो आप उनकी तुलना अमरनाथ यात्रियों से क्यों नहीं कर रहे हैं?'
So according to u entire India has become Kashmir n all ppl have become terrorists who will kill Other religion ppl! https://t.co/NXxR2qy2Rw
— KRK (@kamaalrkhan) July 11, 2017
Naxalite also kill Hindu n ppl who want Khalistan, also kill Hindu. So why don't you @chetan_bhagat compare them with #AmarnathTerrorAttack?
— KRK (@kamaalrkhan) July 11, 2017
केआरके ने आगे लिखा, 'इससे पता चलता है कि आप मुस्लिमों से नफरत करते हैं और सभी मुस्लिमों को मरवाना चाहते हैं।'
It shows dat you hate Muslims n you want to kill all innocent Muslims in India. So u are a Chutiya n mentality sick. https://t.co/NXxR2qy2Rw
— KRK (@kamaalrkhan) July 11, 2017