केआरके का नाम सुनते ही दिमाग में उनके विवादित बयान आने लगते है। अक्सर केआरके स्पॉटलाइट में तभी आते है जब वो कुछ विवादित बयान या ट्वीट कर देते हैं। इस बार उन्होंने सलमान खान और सोहेल खान पर निशाना साधा है। केआरके इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद अपना रिव्यू देने से खुद को रोक नहीं पाए।
केआरके ने सबसे पहले तो सलमान खान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो उनके बहुत बड़े फैन हैं और सलमान के शानदार स्टारडम की वजह से ये फिल्म अच्छी कमाई भी कर लेगी। लेकिन 'ट्यूबलाइट' का ट्रेलर उन्हें कुछ खास नहीं लगा।
इसके बाद उन्होंने सोहेल खान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पिछली कोई भी फिल्में हिट नहीं हुई हैं। खासकर तब जब दोनों खान ब्रदर्स ने साथ में काम किया है।
बता दें कि इससे पहले केआरके ने ट्विंकल खन्ना को पागल कहा था। दरअसल, हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने पीरियड्स को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए एक ट्वीट किया था।
इसे ट्वीट का जिक्र करते हुए केआरके ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होने लिखा कि, ट्विंकल खन्ना लोगो से पीरियड्स के मुद्दे पर खुलकर बात करने के लिए कह रही हैं, ये भाभी जी पूरी तरह पागल हो चुकी हैं। कोई इनको हॉस्पिटल में भर्ती कराओ। हालांकि इस मामले को तूल ना देते हुए ट्विंकल खन्ना की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
My review of #TubelightTrailer https://t.co/wbtnUO9DQn via @youtube— KRK (@kamaalrkhan) May 27, 2017
No shame in Menstruation. Join @WaterAidIndia and @dasra to get talking #menstruation. https://t.co/jMknM4oZAr
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) May 25, 2017
Twinkle Khanna urges people to talk about menstruation😜 Ye Bhabhi Ji poori Tarah Pagal Ho Chuki hain. Koi Inko Hospital Main Bharti Karao.
— KRK (@kamaalrkhan) May 26, 2017
आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना फिल्म 'पैडमैन' को प्रोडयूस कर रही हैं। ये फिल्म पीरियड्स हाईजीन पर ही बन रही है, इसलिए वो इसे सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रही हैं। ये तो सभी जानते है कि समय समय पर केआर के महिलाओं का अपमान करना नहीं भूलते। इससे पहले भी वो लीजा हेडन और सन्नी लियोनी को लेकर अभद्र ट्वीट्स करते रहते है। कुछ समय के लिए उनका अकाउंट भी सस्पेंड किया था लेकिन केआरके को इससे फर्क नहीं पड़ा।
Yar @HaydonLisa should I sit down n watch you? pic.twitter.com/CRjdlSywSK
— KRK (@kamaalrkhan) February 1, 2015
Happy birthday @SunnyLeone n alwys be happy coz u alwys keep ppl happy n never say no to anyone coz u think tat GOD has sent u for ppl here.
— KRK (@kamaalrkhan) May 13, 2016