केआरके सुर्खियों में खूब रहते हैं। मगर, इसकी वजह उनके विवादित कमेंट होते हैं। सोशल मीडिया पर केआरके बॉलीवुड और बॉलीवुड हस्तियों पर जमकर हमला बोलते हैं। एक बार फिर उन्होंने एक अदाकारा पर टिप्पणी की है। दरअसल, उन्होंने वामिका गब्बी पर ऐसा कमेंट किया है, जिसके बाद वे जमकर ट्रोल हो रहे हैं। हालिया पोस्ट में उन्होंने वामिका की बॉडी शेमिंग की है।