फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृतिका कामरा ने शेयर किया ड्रीमी वेकेशन वीडियो, गौरव कपूर के साथ समंदर किनारे सुकून भरे पल बिताती आईं नजर

Mon, 10 Aug 2026 11:23 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kritika Kamra and Gaurav Kapur: एक्ट्रेस कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने 11 मार्च को शादी की थी। दोनों हाल ही में ग्रीस ट्रिप पर गए थे, जिसकी खूबसूरत झलकियां एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जानिए पोस्ट में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
कृतिका कामरा और गौरव कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने 11 मार्च 2026 को एक्टर, वीजे और भारतीय क्रिकेट प्रस्तोता गौरव कपूर के साथ शादी की। कपल अक्सर अपने खास लम्हों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब कृतिका कामरा ने एक खास वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

ग्रीस ट्रिप के खास पल

  • कृतिका कामरा और गौरव कपूर ग्रीस के वन एंड ओनली की आइलैंड पर छुट्टियां बिताने गए थे।
  • इस ट्रिप के खास मूमेंट्स एक्ट्रेस ने एक वीडियो के जरिए शेयर किए हैं।
  • वीडियो में कपल समुद्र किनारे होटल में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।
  • इस बीच कृतिका ने कई शानदार व्यूज के क्लिप्स भी जोड़े हैं, जिनमें गजब की प्राकृतिक खूबसूरती नजर आ रही है।
  • जगह काफी शांत और सुकून भरी नजर आ रही है।
  • वीडियो में समुद्र, सनसेट, प्रीमियम होटल और पीसफुल मूमेंट्स की झलक देखने को मिलती है। 

देखें वीडियो- 

विज्ञापन

कृतिका पहले भी कर चुकी हैं ट्रिप की तस्वीरें शेयर
कपल इससे पहले भी अपने ट्रिप की झलक फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं। शादी के कुछ दिनों बाद भी कृतिका ने कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए थे, जिसमें कपल क्वालिटी टाइम बिताता नजर आ रहा था।

उन्होंने कैप्शन में लिखा था- इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'जमकर पार्टी की और रिकवर होने में थोड़ा समय लगा। मार्च का महीना काम, शादी, फिर धूप सेंकने, स्विमिंग करने, खाने-पीने और यही सब दोहराते रहने में बीता। अब काम पर वापस आ गई हूं, लेकिन अब भी उस प्यार में डूबी हुई हूं।’

विज्ञापन

कृतिका कामरा और गौरव कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@gauravkaps और सोशल मीडिया

11 मार्च को की थी कपल ने शादी 
कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने 11 मार्च को बांद्रा स्थित अपने घर पर ही शादी कर ली। उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक बेहद निजी और साधारण समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की।

इसके अगले दिन कपल ने इंस्टाग्राम पर अपने खास दिन की तस्वीरें साझा कीं। इनमें दोनों काफी खुश और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे। शादी के अगले दिन कपल ने एक रिसेप्शन भी रखा था। शादी और रिसेप्शन दोनों में तमाम सितारों ने शिरकत की थी।

ये भी पढ़ें- Asur 3 Update: फिर CBI ऑफिसर बनकर लौटेंगे अरशद वारसी, नई एक्ट्रेस की हुई एंट्री; जानें कब से शुरू होगी शूटिंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें