कृति सैनन की बातों में सिर्फ सुशांत सिंह ही छाए हुए है। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कृति अपनी आने वाली फिल्म 'राब्ता' के को-स्टार सुशांत सिंह की तारीफे करती नहीं थकीं। कृति से पूछा गया कि सुशांत के साथ पहली बार फिल्म में काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा, इस पर कृति बोली फिल्म 'राब्ता' से उन्हे काफी कुछ सीखने को मिला है, सुशांत एक बेहतरीन एक्टर हैं, वो बहुत ही मेहनती हैं, अपना होम वर्क करना भी नहीं भूलते, उनके साथ काम करना बहुत ही अच्छा रहा।
आपको बता दें आईआईएफए 2017 अवार्ड वोटिंग इवेंट को दौरान कृति ने बताया कि वो चाहती है कि सुशांत को फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया जाए।
इसे भी पढे- गर्लफ्रेंड कृति के साथ अपनी नई गाड़ी में ड्राइव पर निकले सुशांत, देखें तस्वीरें
इसके साथ ही कृति शाहरुख खान को भी आईआईएफए 2017 अवार्ड में बेस्ट एक्टर के लिए सही चेहरा मानती हैं।
आपको बता दें कुछ समय पहले इस जोड़ी की ब्रेक अप की खबरें सामने आ रहीं थीं लेकिन हाल ही में दोनो को गाड़ी में साथ देखा गया जिसने दोनो के ब्रेक अप की खबरों पर ब्रेक लगा दिया, और अब कृति सुशांत को लेकर ऐसे बयानों से इस बात पर मोहर लगा रही कि उनके और सुशांत के बीच सब कुछ ठीक है।
इसे भी पढे- कपिल फिर मुसिबत में, शो में मोटापे को लेकर भड़क गई हीरोइन