फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: करोड़पति बिजनेसमैन संग 'क्या हुआ तेरा वादा' पर थिरकतीं दिखीं कृति, डेटिंग अफवाहों को फिर मिली हवा

Tue, 31 Dec 2024 01:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कृति सेनन अपनी बहन नुपुर सेनन के साथ नजर आ रही हैं। इनके साथ अभिनेत्री के कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया और स्टेबिन बेन भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
कृति सेनन, कबीर बहिया के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कृति सेनन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे कर लिए हैं। अभिनेत्री ने साल 2014 में टाइगर श्रॉफ के साथ 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों कृति अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही थीं। अब हाल ही में, अभिनेत्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो कृति के रिलेशनशिप की अफवाहों की पुष्टि करते नजर आ रहा है।
विज्ञापन


कबीर बहिया के साथ स्पॉट हुईं कृति
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कृति सेनन अपनी बहन नुपुर सेनन के साथ नजर आ रही हैं। इनके साथ अभिनेत्री के कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया और स्टेबिन बेन भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की खास बात यह है कि इस क्लिप में कृति सेनन, स्टेबिन बेन के साथ मोहम्मद रफी का सदाबहार गाना 'क्या हुआ तेरा वादा' गाते हुए नजर आ रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Mika Singh: 'मीका एक गधा है, वह अनपढ़ है, बदतमीज है, कपिल शर्मा विवाद पर केआरके ने साझा की अपनी कहानी
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फैंस ने दी यह प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कृति के एक फैन ने लिखा, 'मुझे लगता है कि आपको अब अपने रिश्ते पर मुहर लगा ही देनी चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कबीर और कृति की जोड़ी सच में काफी अच्छी है।' एक और यूजर ने लिखा, 'कृति अब कबीर के साथ नजर आने लगी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही दोनों अपना रिश्ता सार्वजनिक करेंगे।'

यह खबर भी पढ़ें: Year Ender 2024: सालों बाद इन सितारों ने फिल्मों में की वापसी, फरदीन खान से करिश्मा कपूर तक ये सितारे शामिल


धोनी भी आए नजर
इस वीडियो में आगे कृति के साथ एमएस धोनी भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनके फैंस यह देखकर काफी हैरान हैं कि धोनी क्रिसमस भी अपने परिवार के साथ कृति सेनन और बाकी सितारों के साथ सेलिब्रेट किया था। अब यह वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ये सभी दिग्गज सितारे साथ में ही नए साल का जश्न मनाने वाले हैं


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें