फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव में छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं कृति सैनन, पहली बार स्कूबा डाइविंग

Sun, 23 Dec 2018 07:05 PM IST
विजय जैन मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kriti sanon
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार कृति सैनन इन दिनों परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं। इस दौरान कृति ने पहली बार स्कूबा डाइविंग की। कृति ने कुछ तस्वीरों और वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- मेरा स्कूबा डाइविंग का पहला अनुभव बेहतरीन रहा।
विज्ञापन


मैं यह करने में सहज रही क्योंकि सुमेर वर्मा ने पानी के प्रति डर से छुटकारा दिलाने में मेरी मदद की है। मैं अगली बार निश्चित तौर पर उनके साथ स्कूबा डाइविंग करूंगी। उन्होंने अपना लेटेस्ट वीडियो और फोटो भी शेयर किया है। 

एक वीडियो में वह ‘लग जा गले...’ गाना गाती हुई नजर आ रही हैं तो दूसरे वीडियो में स्कूबा डाइविंग का पहला अनुभव लेती हुई दिख रही हैं। पहली बार वीडियो के जरिए कृति ने फैंस को अपनी आवाज में गाना सुनाया जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। लोगों को कृति की आवाज पसंद आ रही है। इंस्टाग्राम पर प्रशंसक कृति के वीडियो पर ‘क्या बात है’ लिखकर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें