बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'राब्ता' तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन इन दोनों स्टार्स के बीच की केमिस्ट्री रियल लाइफ काफी हिट रही। हालांकि दोनों ने कभी अपने प्यार का इजहार खुलकर नहीं किया।
लेकिन कृति सेनन ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में सुशांत और अपने रिश्ते को लेकर बयान दिया है। कृति ने बताया,मेरे बारे में लिखी गई कोई भी चीज़ मुझे प्रभावित करती है हालांकि मुझे पता है कि ये खबर सच नहीं है, पर फिर भी मुझे बुरा लगता है। लेकिन ऐसी चीजों पर ध्यान देना मैं जरूरी नहीं समझती।
कृति फिलहाल फिल्म 'बरेली की बर्फी' में राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना के साथ अभिनय करती नजर आएंगी।