फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'मिमी' का पहला पोस्टर शेयर करते हुए बोलीं कृति सेनन-इस सफर के लिए तैयार रहें

Fri, 30 Aug 2019 12:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mimi film first look - फोटो : twitter
विज्ञापन
कृति सेनन की फिल्म 'मिमी' (Mimi) का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में एक छोटा सा बच्चा नजर आ रहा है। पोस्टर में बच्चे को एक हाथ थामे हुए है तो वहीं दूसरा हाथ बच्चे को लेने के लिए आगे बढ़ाए हुए है। इस फिल्म में कृति सेनन के अलावा पंकज त्रिपाठी भी हैं। 
विज्ञापन


इस पोस्टर को कृति सेनन ने ट्विटर पर रिलीज किया है। पोस्टर को रिलीज करते हुए कृति ने लिखा- 'जिंदगी एक सफर है जो अप्रत्याशित चमत्कारों से भरी हुई है। इस सफर के लिए तैयार हो जाइए। मिमी, यह बहुत खास होने वाली है।' 
 
'मिमी' मराठी फिल्म Mala Aai Vhhaychy पर आधारित है। इस फिल्म को साल 2011 में सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। यह फिल्म सेरोगेसी पर आधारित थी। 'मिमी' फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें