कृति का पोस्ट
कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी मां गीता सेनन के हाथों पर मेहंदी लगाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मां की पर्सनल मेहंदी आर्टिस्ट से मिलिए! @geeta_sanon हैप्पी करवा चौथ!' और लाल दिल वाला इमोजी जोड़ा। कृति ने एक और तस्वीर साझा की, जिसमें मेहंदी का डिजाइन दिख रहा है। साथ ही, उन्होंने सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं और लिखा, 'सभी को करवा चौथ की बधाई।'
कृति का वर्कफ्रंट
कृति ने हाल ही में अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' की शूटिंग इटली में पूरी की है, जिसकी शानदार तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा कीं और लिखा, 'इटली में #कॉकटेल2 का शूट पूरा हुआ। धूप, बारिश और इंद्रधनुष के साथ शूटिंग खत्म हुई। जल्द मिलते हैं।' इन तस्वीरों में वह निर्देशक होमी अदजानिया और अपनी टीम के साथ मस्ती करती दिखीं। इस फिल्म में कृति, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, कृति आनंद एल. राय की फिल्म 'तेरे इश्क में' में साउथ एक्टर धनुष के साथ नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' पर आमिर खान की बेटी आयरा ने बताई अपने बारे में अहम बात, एआर रहमान को मिली थी मदद..