कृति ने लिखा है कि ...और कुछ थ्रोबैक टू स्वीटी ड्रामा। वहीं आपको बता दें कि कृति का साथ इस फिल्म में राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना ने दिया था। कृति ने वीडियो को शेयर करते समय इन दोनों अभिनेताओं को भी टेग किया है।
बता दें कि फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। फिल्म एक लव ट्राई एंगल पर आधारित थी। कृति सेनन इसमें एक ऐसे पिता की बेटी की भूमिका में थीं जिन्होंने अपनी बेटी को एक लड़के की तरह पाला होता है। वहीं उनकी एक्टिंग को भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था।
हाल ही में फिल्म 'बरेली की बर्फी' की अभिनेत्री कृति सेनन ने महिलाओं से गुजारिश की है कि,' #Metoo जैसे खास कैंपेन का हमें सम्मान करना चाहिए। साथ ही इसको फर्जी आरोप लगाकर खत्म नहीं होने देना है। उनका कहना है कि किसी भी इंसान पर आरोप लगाने से पहले उस हर महिला और पुरुष को खुलकर सामने आना चाहिए और अपनी पहचान भी बतानी चाहिए। ताकि सही मामले सामने आ सके।'