फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सेनन ने भावुक नोट के साथ 2025 को कहा अलविदा, लिखा- 'इस साल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया'

Wed, 31 Dec 2025 05:53 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon Goodbye 2025: कृति सेनन ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर साल 2025 को अलविदा करते हुए एक भावुक नोट लिखा है। इसके साथ ही कृति ने कई यादगार तस्वीरें भी शेयर की हैं।
विज्ञापन
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। साल 2025 का आज आखिरी दिन है। इस मौके पर कृति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस साल को अलविदा किया और आने वाले साल 2026 के स्वागत के लिए पूरे दिल से आगे बढ़ने का विश्वास जताया। 
विज्ञापन


 

कृति सेनन का पोस्ट
कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर 2025 की खास यादों को फोटो के साथ शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'अलविदा 2025, इस साल ने मुझे सिखाया कि असली विकास जोर-शोर से नहीं, बल्कि चुपचाप, लगातार और अपने तरीके से होता है। मैंने कई ऐसी कहानियां जीं, जो मुझे चुनौती देती रहीं। जब सांस लेने की जरूरत पड़ी तो रुकी, और समझा कि आराम करना भी उतना ही जरूरी है जितना मेहनत करना।'

कृति ने लोगों का किया शुक्रिया
आगे कृति ने लिखा, 'उथल-पुथल और शांति के बीच मैंने बहुत कुछ सीखा, प्यार पाया और उन लोगों का शुक्रिया अदा किया, जो मुझे अपना घर जैसा महसूस कराते हैं। इस साल को मैं और ज्यादा नरमी, ताकत और मजबूत इरादे के साथ खत्म कर रही हूं। पूरा विश्वास और दिल से आगे बढ़ रही हूं।'
विज्ञापन

कृति सेनन का वर्कफ्रंट
कथित तौर पर कृति सेनन जल्द ही रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी। हालांकि, इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कई तस्वीरें ऑनलाइन सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। 'कॉकटेल 2' 2012 की हिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है। इसका निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग हो चुकी है और यह 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें