कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
‘हीरोपंती’ से की अपने करियर की शुरुआत
कृति सेनन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ से की थी। इसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। ये फिल्म सफल रही थी और कृति के अभिनय को भी पसंद किया गया था। इसके बाद कृति सेनन कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहीं और उन्होंने ‘दिलवाले’ में शाहरुख खान और काजोल व ‘हाउसफुल 4’ में अक्षय कुमार जैसे बड़े एक्टर्स के साथ भी काम किया।
‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग कर रहीं हैं कृति
आखिरी बार कृति सेनन इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नजर आई थीं। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कृति के साथ धनुष प्रमुख भूमिका में दिखाई दिए थे। फिल्म में कृति के अभिनय को काफी सराहा गया। इन दिनों वो शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।