फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरेंगी ये एक्ट्रेस, डांस रिहर्सल का वीडियो किया शेयर

Sun, 27 May 2018 02:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिट्टी उर्फ कृति सेनन - फोटो : Junglee Pictures
विज्ञापन

क्रिकेट का महाकुंभ कहा जाने वाला आईपीएल का 11वां सीजन आज खत्म होगा। मुंबई में होने वाले फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खिताबी जंग होगी। उससे पहले एक क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा जिसमें कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी अदाओं का जलवा बिखेरेंगे। 

विज्ञापन

हाल ही में इवेंट की तैयारी करते हुए कृति सेनन का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में कृति अपने हिट नंबर पर डांस रिहर्सल करते नजर आ रही हैं। कृति सेनन ने खुद ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 
विज्ञापन

आईपीएल के इस इवेंट में कृति सेनन अपनी फिल्म 'हीरोपंती', 'राब्ता', 'दिलवाले' और 'बरेली की बर्फी' जैसी फिल्मों के गानों पर थिरकती नजर आएंगी। वहीं फिल्मों की बात करें तो कृति सेनन 'अर्जुन पटियाला', 'हाउसफुल 4' और 'पानीपत 'में अदाकारी करती दिखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें