हाल ही में इवेंट की तैयारी करते हुए कृति सेनन का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में कृति अपने हिट नंबर पर डांस रिहर्सल करते नजर आ रही हैं। कृति सेनन ने खुद ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
आईपीएल के इस इवेंट में कृति सेनन अपनी फिल्म 'हीरोपंती', 'राब्ता', 'दिलवाले' और 'बरेली की बर्फी' जैसी फिल्मों के गानों पर थिरकती नजर आएंगी। वहीं फिल्मों की बात करें तो कृति सेनन 'अर्जुन पटियाला', 'हाउसफुल 4' और 'पानीपत 'में अदाकारी करती दिखेंगी।