फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सेनन ने क्यों किया रश्मिका मंदाना से मुकाबला? शाहिद कपूर देखकर हुए हैरान; वायरल हुआ वीडियो

Fri, 12 Jun 2026 11:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon And Rashmika Mandanna Viral Video: इन दिनों कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का प्रमोशन कर रही हैं। हालिया एक प्रमोशन के दौरान दोनों एक्ट्रेस के बीच अजीब सा मुकाबला देखने को मिला। यह देखकर शाहिद भी चौंक गए।
विज्ञापन
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@instantbollywood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘कॉकटेल 2’ एक रोमांटिक, ड्रामा फिल्म है। इसमें प्यार को अलग अंदाज में दिखाया जाएगा। इस फिल्म को लेकर इन दिनों शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे ही एक प्रमोशनल इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रश्मिका और कृति एक बात को लेकर आपस में कॉम्पिटिशन करती दिखीं। 

कृति ने रश्मिका को देखकर किया एक खास काम 

विज्ञापन

वायरल वीडियो में कृति सेनन और रश्मिका के सामने वड़ापाव रखे थे, इनके साथ कुछ हरी मिर्च भी थीं। रश्मिका ने अचानक हरी मिर्च खाना शुरू कर दिया। कृति ने रश्मिका को ऐसा ना करने को कहा। लेकिन रश्मिका ने आसानी से मिर्च खा ली। फिर रश्मिका को देखकर कृति ने भी मिर्च खा ली। यह सब देखकर शाहिद कपूर काफी सरप्राइज हुए। 

 




कब रिलीज होगी फिल्म ‘कॉकटेल 2’?

होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के अलावा डिंपल कपाडिया, रोहित सराफ और इशिता दत्ता भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि  होमी ने ही ‘कॉकटेल’ का निर्देशन किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें