शादी में जरूर आना जैसी फिल्म से पहचान बनाने वाली कृति खरबंदा इन दिनों जिम्नास्टिक्स सीख रही हैं। वजह है, फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से।
फिल्म में कृति का ऐक्शन से भरपूर रोल है और इसलिए उन्हें जिम्नास्टिक्स सीखनी पड़ रही है। फिल्म में कृति के साथ धर्मेंद्र और देओल बंधु (सनी और बॉबी) नजर आएंगे।
असल में फिल्म में कुछ जबर्दस्त ऐक्शन दृश्य हैं और उनके लिए जिम्नास्टिक्स की कलाबाजियां जरूरी हैं। कृति के अनुसार वह इस ऐक्शन-कॉमेडी में अपने रोल को लेकर सीरियस हैं।
इसलिए खुद को मजबूत बनाने के लिए योग पर भी ध्यान दे रही हैं। उनका कहना है कि योग और ध्यान करने से जिम्नास्टिक्स का संतुलन बनाने में मदद मिलती है।