मप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों इटली के दौरे पर हैं। बुधवार को इटली पहुंचने के बाद उन्होंने वहां से अपनी और इटली प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा कीं। वहीं मेलोनी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि पीएम मोदी उनके लिए भारत से मेलोडी टॉफी लेकर गए हैं।
जब से यह वीडियो सामने आया तभी से 'मेलोडी' ट्रेंड छाया हुआ है। इसी तर्ज पर अभिनेत्री कृति खरबंदा ने भी एक पोस्ट साझा की।
ब्राउन रंग की ड्रेस में पोस्ट की तस्वीर
अभिनेत्री कृति खरबंदा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर भूरे (ब्राउन) रंग की खूबसूरत ड्रेस में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। जिसका रंग 'मेलोडी' टॉफी से मिल रहा था। इसके साथ एक्ट्रेस अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया- 'ये मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?' यह पोस्ट सभी को काफी पसंद आई। जिसके बाद उनकी पोस्ट पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए।
पीएम नरेंद्र मोदी, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यों ट्रेंड कर रहा 'मेलोडी'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इटली दौरे पर वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की थी। जिसकी तस्वीरें भी मेलोनी ने शेयर की थीं। वहां पीएम मोदी ने मेलोनी की भारत की मशहूर 'मेलोडी' चॉकलेट गिफ्ट की थी। जिसके बाद से ही लोगों ने इसपर तरह -तरह के मीम्स बनाने शुरू कर दिए थे। पीएम मोदी का यह गिफ्ट न सिर्फ इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है बल्कि यह भारत और इटली के बीच कूटनीतिक और व्यापारिक साझेदारी को भी प्रदर्शित करता है।
कृति खरबंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
कृति खरबंदा का वर्कफ्रंट
कृति की आखिरी फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई 14 फेरे थी। इन दिनों एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म 'रिस्की रोमियो' पर काम कर रही हैं। इसके अलावा वो ओटीटी पर वेब सीरीज 'राण नायडू' के सीजन 2 में भी नजर आई थीं।