फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकएंड के बाद 'कृष्णावतारम' और 'दादी की शादी' की कमाई में आई भारी गिरावट, लाखों में पहुंची कमाई; जानें कलेक्शन

Mon, 11 May 2026 08:41 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: 'कृष्णावतारम' और 'दादी की शादी' फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों मेंं लगी हुई है। जानिए सोमवार को दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों सिनेमाघरों में कई बेहतरीन फिल्में लगी हुई हैं। इसमें ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’, 'दादी की शादी' शामिल हैं। दोनों फिल्मों को रिलीज हुए करीब 3-4 दिन हो चुके हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने आज सोमवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन

फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X

‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ का शुरुआती कलेक्शन 
‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन इसने 42 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही लेकिन वीकएंड पर इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। रविवार को इसने 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सेकनिक के मुताबिक आज यानी सोमवार को फिल्म ने 72 लाख की कमाई की है। इसका मतलब है वीकएंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में कमी आई है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 8.04 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म 'दादी की शादी' का रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

'दादी की शादी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'दादी की शादी' फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले दिन इसने केवल 60 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 1.06 करोड़ रुपये की कमाई की।

ये भी पढ़ें- सड़क पर बहस करते दिखे ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’, देखें लंदन की गलियों से अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच का वायरल वीडियो

तीसरे दिन यानी रविवार को 1.70 करोड़ की कमाई की। आज सोमवार को फिल्म ने केवल 31 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 3.76 करोड़ का हो गया है। 

विज्ञापन

राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया

थिएटर्स में लगी हैं कई फिल्में
इन फिल्मों के अलावा कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं। रितेश देशमुख की राजा शिवाजी इन दिनों अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म रिलीज के बाद से 69.79 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इसके अलावा अक्षय कुमार की भूत बंगला और रणवीर सिंह की भूत बंगला भी थिएटर्स में लगी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें