फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भनिरोधक गोलियों पर कोंकणा का आया बोल्ड बयान

Thu, 20 Jul 2017 03:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
कोंकणा सेन शर्मा
विज्ञापन
कोंकणा सेन शर्मा उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो समाज के सामने अपनी बेबाक राय रखने से बिलकुल नहीं डरतीं। 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' जैसी बोल्ड फिल्म कर चुकीं कोंकणा ने अब एक काफी बोल्ड स्टेटमेंट दिया है।
विज्ञापन


कोंकणा ने स्पॉटब्वॉय को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि गर्भनिरोधक गोलियां गावं की महिलाओं को मुफ्त मिलनी चाहिए। 'शहरों में स्थिति बेहतर है लेकिन गावों में शायद ऐसा नहीं है। ऐसी जगहों पर गर्भनिरोधक गोलियां मुफ्त मिलनी चाहिए।'

दरअसल, फिल्म के एक सीन में कोंकणा दुकान में शर्माते-शर्माते कंडोम खरीदने जाती हैं। 'ये सिर्फ कंडोम की बात नहीं है बल्कि सैनेटरी नैपकिन के साथ भी ऐसा ही है। कई महिलाओं को ये चीजें खरीदने में शर्म आती है। मुझे खुशी है कि हमनें फिल्म में ये मुद्दा उठाया।' कोंकणा की 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' 21 जुलाई को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें