फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puja Sarkar Death: दोस्त से मुलाकात, आधी रात बॉयफ्रेंड का फोन; ऐसा क्या हुआ कि पंखे से लटक गईं 21 साल की मॉडल

Mon, 18 Jul 2022 06:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कोलकाता की मशहूर मॉडल पूजा सरकार की आत्महत्या की खबर सामने आई है। इस खबर ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। 
विज्ञापन
पूजा सरकार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में मॉडल और अभिनेत्रियों की आत्महत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ महीनों में कई मॉडल ने मौत को गले लगाया है और अब एक और मॉडल की आत्महत्या की खबर सामने आई है। कोलकाता की मशहूर मॉडल पूजा सरकार ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, पूजा 21 साल की थीं और कोलकाता में काफी मशहूर थीं। 

विज्ञापन


पंखे से लटका मिला शव
जानकारी के मुताबिक, रविवार को पूजा सरकार का शव उनके घर में पंखे से लटका हुआ मिला। यहां वह किराए पर रहती थीं। पूजा आखिरी बार शनिवार को अपनी एक दोस्त से मिलने रेस्टोरेंट  गई थीं। दोस्त से मुलाकात के बाद ही पूजा ने खुद को कमरे में बंद कर दिया था। पूजा के कमरे में किसी भी तरह की हलचल की आवाज आना बंद हो गई थी, जिसके बाद ही स्थानिय लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। वहीं, जब पुलिस ने आकर पूजा के कमरे का दरवाजा खोला, तो पूजा का शव पंखे से लटका हुआ था।

देर रात आया था बॉयफ्रेंड का फोन
पुलिस को पूजा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। हालांकि, इस नोट में पूजा ने अपनी खुदखुशी की वजह नहीं बताई है। लेकिन पुलिस की पूछताछ में पूजा की दोस्त ने दावा किया है कि पूजा ने मौत से पहले अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर बात की थी। 
विज्ञापन


फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थीं पूजा
जानकारी के मुताबिक, पूजा सरकार मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रही थीं। वह पश्चिम बंगाल में स्थित गोबरडांगा कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थीं और उनका घर कोलकाता के बंसद्रोणी इलाके में था। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये मॉडल दे चुकी हैं अपनी जान
कोलकाता से सामने आया यह कोई पहला मामला नहीं है, जिसमें मॉडल ने मौत को लगे लगाया है। बीते कुछ महीनों में कई मॉडल या अभिनेत्रियों ने यह कदम उठाकर हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। पूजा सरकार से पहले बिदिशा डे मजुमदार, पल्लवी डे, मंजुषा नियोगी और सरस्वती दास की आत्महत्या की बंगाली इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें