कॉफी विद करण के दूसरे एपिसोड को लेकर राइटर का आरोप है कि शो के एक सेग्मेंट में जान्हवी और सारा से फिल्म से जुड़े सवाल पूछे गए थे, वह उनका क्रिएशन था। राइटर का कहना है कि इस मामले पर वह चुप नहीं बैठेंगी। बता दें कि शुक्रवार को इस जर्नलिस्ट ने एपिसोड का एक सेगमेंट शेयर किया गया था। इसके साथ ही उनके द्वारा एक वेबसाइट के लिए लिखा गया एक आर्टिकल भी था।
सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, करण जौहर
- फोटो : social media
आर्टिकल का कन्टेंट करण जौहर के उस एपीसोड में दिखाए क्विज जैसा था। जिसमें कभी खुशी कभी गम से जुड़ा सवाल भी था। यही सवाल करण जौहर ने भी शो में पूछा था। ट्वीट में लिखा है- करण जौहर ने पूरी कॉपी हूबहू वैसे ही उठा ली, जैसे मैंने लिखी थी। मैं यह कॉन्सेप्ट लेकर आई थी और इसे लिखने में मुझे बहुत मजा भी आया था। उन्होंने क्रेडिट न देने को काफी छोटी हरकत बताया है। उनका कहना है कि अगर आप कॉपी उठाते हैं तो क्रेडिट देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मुझे क्रेडिट चाहिए, कुछ भी हो ये मेरा है।