फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan 8: अमीषा पटेल का सवाल सुन करीना की सिट्टीपिट्टी हुई गुम, करण को एक्ट्रेस ने किया नजरअंदाज

Sun, 12 Nov 2023 07:38 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आगामी एपिसोड के प्रोमो में करण जौहर, करीना कपूर खान पर कुछ ट्रूथ बॉम्स गिराते हुए दिखाई दे रहे हैं। छोटे से प्रोमो में, आलिया और करीना कहती हैं कि वे शो में वापस आ गई हैं और आलिया इसे क के साथ कॉन्ट्रोवर्शियल शो कहकर बुलाती हैं।
विज्ञापन
करीना कपूर खान, अमीषा पटेल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 8 अपनी शुरुआत से ही चर्चाओं में है। पिछले दो एपिसोड्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब इस शो के चौथे एपिसोड का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इस हफ्ते करण जौहर के शो में करीना कपूर खान अपनी भाभी आलिया भट्ट के साथ पहुंचेंगी। इस दौरान करण जौहर ने बेशक दोनों से ढेर सारी बातें कीं, लेकिन अचानक ही शो के होस्ट ने करीना से बात करते हुए अमीषा पटेल की बात छेड़ दी। इस सवाल को  करीना कपूर ने किस तरह फेस किया यह देखने काबिल था। 

विज्ञापन

करीना ने कहा वो किसी की भाभी नहीं हैं
आगामी एपिसोड के प्रोमो में करण जौहर, करीना कपूर खान पर कुछ ट्रूथ बॉम्स गिराते हुए दिखाई दे रहे हैं। छोटे से प्रोमो में, आलिया और करीना कहती हैं कि वे शो में वापस आ गई हैं और आलिया इसे क के साथ कॉन्ट्रोवर्शियल शो कहकर बुलाती हैं। करण दोनों से उनके रिश्ते की पारिवारिक संबंधों के बारे में पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं। करीना करण को इसे डिकोड करने के लिए कहती है और कहती है, 'तुम्हें पता होना चाहिए, तुमने कभी खुशी कभी गम बनाई है।' करीना का जवाब सभी को हैरान कर देता है। जब करण कहते हैं कि करीना आलिया की भाभी हैं तो करीना जवाब देती हैं, 'मैं किसी की भाभी नहीं हूं।'

अमीषा पटेल के बारे में जावब देने के कतराईं करीना
इसके बाद करण जौहर अपना पूरा ध्यान करीना कपूर पर लगा देते हैं और उनके लिए मुश्किल खड़ी कर देते हैं। वह बेबो से पूछते हैं, 'आप गदर 2 की पार्टी में क्यों नहीं गईं।' करीना कहती हैं, 'मैं?' करण जवाब देते हैं, 'हां आप, क्योंकि आपका और अमीषा पटेल की कुछ इस तरह का इतिहास रहा है।' हैरान होकर करीना पूछती हैं, 'क्या इतिहास?' करण तुरंत कहते हैं, 'तुम्हें कहो ना प्यार है करनी थी न।' करीना जवाब देते हुए कहती हैं, 'मैं करण को इग्नोर कर रही हूं।'
विज्ञापन


ये सितारे कर चुके हैं शिरकत
कॉफी विद करण सीजन 8 के पिछले एपिसोड में अनन्या पांडे और सारा अली खान ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ बातें बताई थीं। उनके अलावा शो में सनी देयोल-बॉबी देयोल और दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह भी शो की शोभा बढ़ा चुके हैं। 'कॉफी विद करण 8' का नया एपिसोड गुरुवार को 'डिज्नी+ हॉटस्टार' पर रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें