फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा को अमेरिका में कटवाने पड़े बाल, सामने आई तस्वीर

Wed, 15 Nov 2017 01:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आजकल काफी सुर्खियों में हैं। खास बात ये हैं कि इस बार वो अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपने लंबे खूबसूरत बालों की वजह से लाइमलाइट में हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें-'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के सेट पर 'फिरंगी' का प्रमोशन नहीं करेंगे कपिल शर्मा, जानें वजह

बता दें कि हाल में प्रियंका ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर कि है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रिंयका ने लिखा, बाय बाय लॉन्ग हेयर। 

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा आजकल अमेरिका में अपने क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग में काफी व्यस्त है। इस शो के तीसरे सीजन की शूटिंग इटली से शुरु की गई है। इस शो में प्रियंका एलेक्स पारिश का किरदार निभा रही हैं। 

हाल में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो को शेयर करते हुए बताया कि इस शो में उनका नया लुक बहुत जल्द सबके सामने आने वाला है। उन्होंने बताया कि इस शो के लिए उन्हें अपने लंबे बाल भी काटवाने पड़े हैं। प्रियंका ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि बाय बाय लॉन्ग हेयर…सीजन 3 में एलेक्स पारिश का लुक कैसा होगा? आपको जल्द ही पता चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें