फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: जानिए कौन है ऋतिक रोशन के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल, अभिनेता से क्या है कनेक्शन?

Sun, 30 Jan 2022 06:41 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ दिखीं मिस्ट्री गर्ल की चर्चा जोरों पर है। सोशल मीडिया यूजर्स भी पूछ रहे हैं कि आखिर वह कौन है जिसके साथ ऋतिक रोशन डेट कर रहे हैं। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन के तलाक को आठ साल हो चुके हैं। दोनों का साल 2014 में तलाक हुआ था।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ दिखीं मिस्ट्री गर्ल की चर्चा जोरों पर है। सोशल मीडिया यूजर्स भी पूछ रहे हैं कि आखिर वह कौन है जिसके साथ ऋतिक रोशन डेट कर रहे हैं। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन के तलाक को आठ साल हो चुके हैं। दोनों का साल 2014 में तलाक हुआ था। हालांकि, उसके बाद भी ऋतिक और सुजैन को कई मौकों पर साथ देखा गया। इस बीच ऋतिक रोशन एक और लड़की के साथ स्पॉट हुए जिसके बाद उनके डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
हाल ही में ऋतिक रोशन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे हुए दिख रहे हैं। यह मिस्ट्री गर्ल एक्ट्रेस और म्यूजिशन सबा आजाद हैं। वीडियो में देखा जा सकता है ऋतिक मिस्ट्री गर्ल के साथ रेस्तरां से बाहर आते हैं और उसके बाद सबा आजाद को कार में बिठाते हैं और फिर खुद कार में बैठते हैं। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ डेट कर रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है और ना ही इसे लेकर ऋतिक की तरफ से कोई बयान सामने आया है। 

सोशल मीडिया पर यूजर्स जरूर उनसे पूछ रहे हैं कि उनका और इस मिस्ट्री गर्ल का क्या रिलेशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन



दरअसल ऋतिक रोशन शुक्रवार की शाम को अपनी बहनों पश्मीना और सुनैना रोशन के साथ डिनर पर गये थे। जहां से निकलते वक्त वह एक लड़की का हाथ थामे दिखे थे। इस मिस्ट्री गर्ल ने चेहरे पर ब्लैक मास्क लगाया था। जिसके बाद मीडिया में खबर आई कि यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि सबा हैं। जो कि पेशे से संगीतकार और गीतकार हैं। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन इन दिनों तमिल की सुपरहिट फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें