फिल्म से उदय चोपड़ा का कनेक्शन
‘अल्फा’ के टीजर से यह सामने आया है कि आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है, जो करीब 16 साल बाद बतौर राइटर वापसी कर रहे हैं।
टीजर में बताया गया है कि इस फिल्म की कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है। उदय, यश चोपड़ा के बेटे और यशराज फिल्म्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा के छोटे भाई हैं। बतौर राइटर उनकी आखिरी फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी।
करीब 16 साल पहले उदय चोपड़ा ने रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा ‘प्यार इम्पॉसिबल!’ लिखी थी, जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनय भी किया था। इसके बाद से वह काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रहे।
ये भी पढ़ें- Alpha: ‘अल्फा’ का टीजर हुआ रिलीज, आलिया भट्ट का दिखा दमदार एक्शन अवतार; बॉबी देओल ने दिया खतरनाक ट्विस्ट