फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीक हुई रणवीर-अनुष्का की फिल्म की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्देशक जोया अख्तर ने भारतीय मीडिया से छुप कर फिल्म बनाने के लिए अपनी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की शूटिंग स्पेन में एक जहाज पर की। परंतु ऐसा लगता है कि जोया फिल्म की जिस कहानी को एक राज बना कर रखना चाहती थीं, उसके खुलने की शुरुआत हो चुकी है। पता नहीं यह गलती से हुआ है कि जानबूझ कर ऐसा हुआ है।
विज्ञापन

Trending Videos

रणवीर सिंह ने कर दिया ‌लीक

फिल्म के हीरो रणवीर सिंह ने इंटरनेशनल मीडिया में इस फिल्म को लेकर न केवल बात की है, जिसमें न केवल फिल्म के बारे में उन्होंने काफी कुछ कहा बल्कि अपने और हीरोइन अनुष्का शर्मा के रोल का भी राज खोल डाला। अब जोया इस हीरो से नाराज हो गई हैं।पता चला है कि तुर्की के मीडिया को दिए इंटरव्यू में रणवीर ने बताया कि है कि ‘दिल धड़कने दो’ एक बिखरे हुए परिवार की कहानी है, जिसके मुखिया अनिल कपूर हैं।

प्रियंका कर रही हैं बहन का रोल

रणवीर और प्रियंका चोपड़ा भाई-बहन हैं। यह परिवार अपने आपको पूरी तरह से बिखरने से बचाने के लिए अपने-अपने काम से छुट्टी लेकर एक जहाज पर आता है, ताकि कुछ दिन साथ बिता सके। अनिल कपूर एक बहुत बड़ी कंपनी के मालिक बने हैं जो चाहते हैं कि उनका बेटा उनकी विरासत को संभाले। जबकि बेटा कबीर उर्फ रणवीर ऐसा नहीं चाहता।

विज्ञापन

यह है रणवीर-अनुष्का का रोल

वह खुशमिजाज है और दुनिया में पिता से अलग पहचान बनाना चाहता है। वह पायलट बनना चाहता है। इसी जहाज पर उसकी मुलाकात अनुष्का शर्मा से होती है, जो अपने घर से भाग आई है क्योंकि वह कबीर तरह अपने सपनों को पूरा करना चाहती है। वह डांसर बनना चाहती है और घर वाले इसके खिलाफ हैं। क्या आपको इस कहानी में कुछ नया लगा... जो बॉलीवुड फिल्मों में पहले न देखा हो?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें