फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीक हो गई 'पीके' फिल्म की पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान निजी जिंदगी में जितने भी आस्थावान हों लेकिन फिल्म ‘पीके’ में वह एक दूसरे ग्रह के ऐसे प्राणी बने हैं जो धरती पर ईश्वर की तलाश करने के लिए आता है। इस फिल्म में ‘ओ माई गॉड’ की तर्ज पर ईश्वर के अस्तित्व पर सिनेमाई ढंग से विचार विमर्श किया गया है। ‘ओ माई गॉड’ सफल फिल्म थी। दर्शक क्या ‘पीके’ में फिर से ईश्वर के अस्तित्व का विमर्श देखने जाएंगे?
विज्ञापन


आमिर खान अक्सर अपनी फिल्मों की स्टोरी खूब छुपा कर रखते हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि फिल्म ‘पीके’ में उनके दांव उल्टे पड़ रहे हैं। एक तो उनके ‘निर्वस्त्र पोस्टर’ को लेकर चारों तरफ निंदा हो ही है और दूसरे अब फिल्म की कहानी का राज भी खुल गया है। फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से यह चर्चा जोरों पर थी कि अक्षय कुमार-परेश रावल की फिल्म ‘ओ माई गॉड’ और निर्देशक राजकुमार हिरानी की ‘पीके’ का प्लॉट एक समान था।

फिर से लिखी गई पटकथा

जब अक्षय की फिल्म रिलीज हो गई तो ‘पीके’ की स्क्रिप्ट को फिर से लिखा गया। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो राजकुमार हिरानी या आमिर खान ही बता सकते हैं, लेकिन इसमें किसी को संदेह नहीं कि ‘पीके’ बनने में काफी वक्त लगा और बीच में लंबे समय के लिए इसकी शूटिंग रुकी रही।

आमिर हमेशा अपनी फिल्मों को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं और उसके प्रमोशन में कुछ नया-नया करते रहते हैं। चाहे ‘गजनी’ के समय उनका गंजा होना हो या फिर ‘थ्री इडियट्स’ के लिए उनका भेस बदल कर अलग-अलग शहरों में घूमना। ‘पीके’ का पोस्टर भी चर्चा में आया लेकिन उसके कारण आमिर को जितनी आलोचना कुछ हफ्तों में झेलनी पड़ी है, उतनी पूरे कैरियर में उन्होंने नहीं देखी होगी।

मेकिंग से बातें हुईं थीं साफ

खैर, अब आमिर की ‘पीके’ की कहानी सामने आ गई है। जब फिल्म की मेकिंग के दौरान आमिर का घाघरा पहने एक फोटो लीक हो गया था तभी यह चर्चा हुई थी कि वह दूसरे ग्रह के प्राणी बने हैं। अब जानकार कह रहे हैं कि यह पक्की बात है कि वह इस फिल्म में एलियन यानी दूसरे ग्रह से पृथ्वी पर आए प्राणी का रोल निभा रहे हैं।

फिल्म ‘टर्मिनेटर’ के अर्नाल्ड श्वारजनेगर की तरह इस एलियन को भी नहीं पता होता है कि कपड़े क्या चीज हैं? निर्वस्त्र पोस्टर का सीन उसी का नतीजा है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह कहानी एक ऐसे ग्रह से शुरू होती है जिस पर एक भारी संकट आ गया है और वहां सबकी जान को खतरा है। वहां किसी को समझ नहीं पड़ता कि अब वे कैसे बचेंगे।

भगवान पर विमर्श करती है फिल्म

तभी वहां यह बात होती है कि पृथ्वी ग्रह के प्राणी संकट में पड़ने पर भगवान को याद करते हैं और भगवान संकट में इन लोगों की मदद करते हैं। मनुष्यों को संकटों से मुक्ति दिलाते हैं।तब आमिर के किरदार को लगता है कि उसे पृथ्वी पर जाकर भगवान के बारे में समझना चाहिए। भगवान से मिलना चाहिए।

तब वह धरती पर आता है और लोगों से पूछता है कि भगवान उसे कहां मिल सकते हैं। वह मंदिरों, मस्जिदों, चर्च और गुरुद्वारों में जाता है। एलियन आमिर को लगता है कि वह धरती पर मौजूद ईश्वर उसकी भी मदद करेगा। उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘ओ माई गॉड’ में भी परेश रावल और भगवान की कहानी थी।

सूत्रों के मुताबिक ‘ओ माई गॉड’ और ‘पीके’ में शुरुआत में बहुत सारी समानताएं थीं। जिससे ‘ओ माई गॉड’ की रिलीज के बाद राजू हिरानी परेशान हो गए थे। उन्होंने फिल्म की शूटिंग रोक दी थी और नए सिरे से स्क्रिप्ट पर काम किया था।

विज्ञापन

2 अक्टूबर को आएगा ट्रेलर

परेश रावल की फिल्म की तरह आमिर की फिल्म भी ईश्वर के अस्तित्व के बारे में विचार विमर्श करती है। ईश्वर को लेकर कई सवाल उठाती है।फिल्म की कहानी सामने आने के बाद आमिर और उनकी टीम अब किस तरह से फिल्म में लोगों की दिलचस्पी पैदा कर सकेगी, सबकी नजर इस बात पर है।

दो अक्तूबर को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। वैसे हमेशा ‘ओरीजनल’ फिल्मों का दावा करने वाली आमिर की इस फिल्म के 1995 में बनी ऑस्ट्रेलियाई फिल्म ‘एलियन विजिटर’ से प्रेरित होने की भी चर्चा है।

‘एलियन विजिटर’ में एक महिला किरदार दूसरे ग्रह से धरती पर आ जाता है। बॉलीवुड में कहानियों का संकट लगातार दिख रहा है, लेकिन निर्माता-निर्देशक मूल भारतीय आइडियों के बजाय अक्सर विदेशी फिल्मों से प्रेरणा लेते हुए पाए जाते हैं। उनके राज खुलने के बाद भी उनमें किसी प्रकार की झिझक नहीं दिखाई देती।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें