ऋतिक रोशन अपनी पत्नी सुजैन से अलग हो चुके हैं। कुछ समय गुमनाम से रहने के बाद वह फिर से सक्रिय हो उठे हैं। लेकिन इस बार जब सक्रिय हुए तो उनकी पूरी इमेज ही बदल गई थी।
इधर ऋतिक अपनी पारिवारिक इमेज से अलग ही रंगीले युवक की छवि बनाते नजर आ रहे हैं। लगातार उन्हें अलग-अलग लड़कियों के साथ देखा जा रहा है। मजे की बात यह है कि हर बार यह लड़की बदल जाती है।
बैंग बैंग की सफलता का असर भी
फिल्म बैंग बैंग की कामयाबी ने ऋतिक को सफलता के नए आसमान पर सवार किया है और वह पारिवारिक झटके बावजूद बहुत आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं।
जानकारों का कहना है कि भले ही ऋतिक का अभी तलाक नहीं हुआ हो, परंतु उनका लगातार नई-नई लड़कियों के साथ दिखना बताता है कि वह एक बिंदास दिलफेंक छवि बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हो सकता है कि वह एक रोमांटिक हीरो बनने की तैयारियों में हों?
एक साथ इतनी लड़कियां
कुछ दिनों पहले उन्हें एशा गुप्ता और उससे पहले नर्गिस फाखरी के साथ देखा गया था। हाल में वह अपनी आने वाली फिल्म मोहनजोदड़ो की को-स्टार पूजा हेगड़े के साथ पार्टी करते नजर आए।
ऋतिक के करीबियों की मानें तो उन्हें पता है कि वह अब पारिवारिक व्यक्ति नहीं रह गए हैं और यह बात पूरी दुनिया को मालूम होने पर फिल्म इंडस्ट्री की ही दर्जनों हीरोइनों की नजर उन पर है। क्या ऋतिक इस बात से बहुत खुश हैं?
उनके व्यवहार से तो इन दिनों यही लग रहा है। लोग कह रहे हैं कि डुग्गु की तो लॉटरी लग गई!! लेकिन यह भी मानने वाले लोग हैं कि सुजैन को जलाने के लिए ऋतिक अब ऐसी इमेज बना रहे हैं।