फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं 3 सालों में सलमान की आने वाली फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्में बहुत पहले से चर्चा में नहीं आती हैं। सलमान अचानक से कोई फिल्म साइन करते हैं और उसके 6 महीने बाद फिल्म आपके सामने होती हैं। उनकी फिल्में बहुत पहले से घोषित नहीं होती हैं। लेकिन अभी के माहौल में सलमान के पास कुछ घोषित फिल्में हैं।
विज्ञापन


इनमें से कुछ फिल्मों की तारीख भी घोषित हो गई है। एक फिल्म उनकी प्रिय समय ईद पर ही रिलीज होगी। आने वाले समय में सलमान खान अपनी इमेज को बदलते हुए भी दिखेंगे। वह बॉक्सर बनने के साथ-साथ एक मासूम प्रेमी के रूप में भी नजर आएंगे। चहिए निगाह डालते हैं सलमान की इन फिल्मों पर...

यह रही 2015 की ईद

अगले साल की ईद सलमान ने अभी से बुक कर ली है। 2015 की ईद पर कबीर खान निर्देशित फिल्म बजरंगी भाईजान रिलीज होगी। यह फिल्म एक एक्‍शन फिल्म होगी। इस फिल्म में सलमान खान एक था टागइर जैसा ही एक्‍शन करते हुए नजर आएंगे।

इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान होंगी। खास बात यह है कि सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि करीना की शादी के बाद वह उनके साथ फिल्म नहीं करेंगे। लेकिन सलमान यह वादा फिल्म निर्देशक की डिमांड पर तोड़ेंगे। सलमान खान और करीना कपूर फिल्म 'क्योंकि', 'मैं और मिसेज खन्ना' और 'बॉडीगार्ड' में साथ काम कर चुके हैं।

प्रेम रतन धन पायो में डबल रोल

प्रेम रतन धन पायो सलमान की एक और आने वाली चर्चित फिल्म है। फिल्म की खासियत यह है कि सलमान अरसे बाद सूरज बड़ाताज्या की फिल्‍म में काम करते हुए दिखेंगे। ऐसी खबरें हैं कि सलमान इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे।

अभी जो खबरें आ रही हैं उनके अनुसार यह एक एक्‍शन फिल्म होगी। यह पहला मौका होगा जब सूरज कोई एक्‍शन फिल्म कर रहे होंगे। सलमान के डबल रोल का एक किरदार गुस्सैल होगा तो दूसरा शांत। फिल्म की रिलीज डेट अब तक नहीं आई है। सलमान इसके पहले सूरज के साथ मैने प्यार किया जैसी चर्चित फिल्म कर चुके हैं।

शु‌द्घि एक बड़ी फिल्म

करन जौहर की महात्वाकांक्षी और बिग बजट फिल्म शु‌द्घि 2016 में रिलीज हो सकती है। करन जौहर की इस फिल्म में पहले ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। एक्ट्रेस के लिए करीना कपूर को फाइनल किया गया था। ऋ‌तिक रोशन ने यह फिल्म इसलिए छोड़ दी क्योंकि वह करीना के साथ काम नहीं करना चाहते थे।

करीना के साथ ऋतिक ने कभी खुशी कभी गम के बाद से काम नहीं किया है। ऋतिक के हटने के बाद सलमान खान को इस फिल्म में लिया गया है। सुनने में आया है कि फिल्म की पटकथा में सलमान के अनुरूप कुछ बदलाव किए गए हैं।

नो एंट्री में एंट्री

अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म नो एंट्री तो आपको याद ही होगी। बोनी कपूर के निर्माण में बनी यह फिल्म सुपरहिट होगी। अब इस फिल्म का सीक्वल भी जल्द ही आने वाला है। फिल्म का नाम नो एंट्री में एंट्री होगा।

इस फिल्म को पहले ही बनना था लेकिन सलमान खान की अनीस बज्मी के साथ कुछ अनबन हो गई थी। सुनने में आ रहा है कि अब सब कुछ सुलट गया है। यह फिल्म भी पिछली फिल्म की तरह एक मल्टी स्टारर फिल्म होगी। फिल्म के बाकी किरदारों में कौन होगा यह अभी तक साफ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कुछ और संभावित फिल्में

सलमान खान की कुछ और संभावित फिल्मों की चर्चा भी अभी से शुरू हो गई है। किक फिल्म की सफलता के बाद साजिद नाडियावाला सलमान को लेकर ही किक की सीक्वल फिल्म बना सकते हैँ। चर्चा है कि सोहेल खान सलमान को लेकर हीरो नाम की फिल्म बना सकते हैं। यशराज बैनर की फिल्म सुल्तान भी आने वाले सालों में रिलीज होगी।

सोहेल पहले भी सलमान के साथ जय हो फिल्म बना चुके हैं। महेश मांजरेकर की एक फिल्म में भी सलमान नजर आएंगे। हालांकि अभी इसका नाम तय नहीं हुआ है। दबंग के सीक्वल की चर्चाएं थीं। संभव है कि आने वाले सालों में दबंग 3 भी आपको देखने को मिले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें