फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्या करना चाहते हैं ऋतिक रोशन?

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल के भीतर ऋतिक रोशन ने दो ऐसी फिल्में दीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों के वारे-न्यारे कर दिए। टिकट खिड़की के अनुसार देखें तो उनसे बड़ा सितारा आज की तारीख में कोई नहीं है। लेकिन इन सफलताओं से सुकून महसूस करने के बजाय ऋतिक बहुत बेचैन हैं।
विज्ञापन


ऐसा नहीं कि परिवार के टूटने को लेकर वह परेशान हैं। जानकारों के अनुसार, वह उस झटके से उबर चुके हैं और अब उनका पूरा ध्यान सिर्फ कैरियर पर है। इसके बावजूद मजेदार बात यह कि इस समय उनके पास सिर्फ एक फिल्म है।

निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की मोहनजोदड़ो। वैसे बाजार में यह चर्चा आम है कि अकेले इस फिल्म में काम करने के ऋतिक निर्माता से 500 करोड़ रुपये वसूल रहे हैं। इतनी बड़ी कीमत आज तक किसी ऐक्टर ने भारतीय सिनेमा में नहीं ली है।
विज्ञापन

ऊंचा कीर्तिमान बनाने की चाहत

ऋतिक से जुड़े सूत्रों की मानें तो अग्निपथ, कृष-3 और बैंग बैंग जैसी फिल्मों में सफलता के रिकॉर्ड बनाने के बाद ऋतिक अब कुछ ऐसा करना चाहते हैं कि और ऊंचे कीर्तिमान बन सकें। लेकिन वह ऐसा क्या करना चाहते हैं?

यूं तो कुछ लोगों का दावा है कि वह इन दिनों अपने लिए हॉलीवुड में शानदार भूमिका तलाश कर रहे हैं। वहां की कुछ फिल्मों की स्क्रिप्ट्स भी उनके पास आई है, लेकिन किसी बड़े हॉलीवुड प्रोड्यूसर या डायरेक्टर ने उन्हें अप्रोच नहीं किया है।

हिंदी फिल्मों में ऋतिक साधारण हीरो लेकर सुपर हीरो (कृष-3) और ऐसिहासिक किरदार (जोधा-अकबर) से लेकर विलेन (धूम-2) तक की भूमिकाएं कर चुके हैं। ऐसे में हॉलीवुड उन्हें क्या ऑफर कर सकता है, यह सोचने वाली बात है।
विज्ञापन

तो क्या करेंगे इस फिल्म को?

ऋतिक के करीबियों की मानें तो वह लगातार नए-नए प्रयोग करना चाहते हैं और हर फिल्म के साथ नए रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। हिंदी फिल्मों की अपनी सीमाएं हैं और ऋतिक के सामने यही सबसे बड़ी चुनौती है। देखना होगा कि आशुतोष की फिल्म में वह ईसा पूर्व की सभ्यता के एक प्रेमी के रूप में कैसे नजर आएंगे।

साथ ही सूत्रों का यह भी कहना है कि ऋतिक ऐसी फिल्में करना चाहते हैं जो उनकी शारीरिक-मानसिक क्षमता को लगातार परखने का मौका दे। ऐसे में वह मोहनजोदड़ो के बाद इन दिनों लगातार तरह-तरह की स्क्रिप्ट्स ही पढ़ रहे हैं।

खुद ऋतिक मीडिया से इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि मैंने मोहनजोदड़ो के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की है। मैं पटकथाएं पढ़ रहा हूं और इस तलाश में हूं कि कुछ ऐसा मिले, जो दिमाग को झनझना दे। अब देखना होगा कि ऋतिक की यह इच्छा कैसे पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें