फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: इतने करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं ऋतिक रोशन, इन कारों की करते हैं सवारी

Sat, 05 Feb 2022 07:56 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इनदिनों सबा आजाद के साथ डेटिंग को लेकर चर्चाओं में हैं। वह अक्सर सबा आजाद के साथ दिखाई देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति कितनी है और वह किन कारों की सवारी करते हैं।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इनदिनों सबा आजाद के साथ डेटिंग को लेकर चर्चाओं में हैं। वह अक्सर सबा आजाद के साथ दिखाई देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति कितनी है और वह किन कारों की सवारी करते हैं। ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति 2745 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का जरिए फिल्में और विज्ञापन हैं। बॉलीवुड में ऋतिक रोशन को उनके लुक और परफेक्ट बॉडी के लिए जाना जाता है। उनकी मासिक कमाई 20 करोड़ रुपये है। अगर वार्षिक कमाई की बात करें तो ऋतिक रोशन की साल की कमाई 260 करोड़ रुपये है।  

विज्ञापन


पिछले कुछ सालों में ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति में लगातार इजाफा हुआ है। जहां साल 2020 में उनकी कुल कमाई 2410 करोड़ रुपये थी जो कि साल 2021 में 2745 करोड़ रुपये है। ऋतिक रोशन के पास कई लग्जरी कारें हैं। उनके पास पोर्शे कार है जिसकी कीमत 1.22 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास फेरारी, वोल्वो, ऑडी और मर्सिडीज कारे हैं। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक को आठ साल हो गये हैं। एक वक्त में दोनों को इंडस्ट्री का बेस्ट कपल माना जाता था। दोनों की कमेस्टी भी लोगों को खूब पसंद आती थी। ऋतिक ने सुजैन से अपनी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' की रिलीज के तुरंत बाद साल 2000 में शादी कर ली थी। ऋतिक रोशन बचपन से ही सुजैन खान को जानते थे। पहली नजर में ही उन्हें दिल दे बैठे थे।

दोनों ने 20 दिसंबर 2000 में बंगलूरू में धूमधाम से शादी की थी। साल 2013 में ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत की फिल्म कृष 3 रिलीज हुई थी। इस वक्त ही ऋतिक रोशन के अफेयर की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनने लगी थी। इसी साल सुजैन खान ने ऋतिक रोशन से अलग होने का फैसला कर लिया। साल 2013 में ही दोनों ने अलग होने की घोषणा की और साल 2014 में तलाक ले लिया। इस वक्त ऋतिक रोशन सबा आजाद के साथ दिखाई दे रहे हैं और उनके डेटिंग की अफवाहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें