फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के साथ दी सुपरहिट, शादी के लिए बदला धर्म, अचानक छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री; जानें आयशा टाकिया की कहानी

Fri, 10 Apr 2026 01:19 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayesha Takia: ‘टार्जन: द वंडर कार’ और ‘वॉन्टेड’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग और ग्लैमर से जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस आयशा टाकिया आज अपना 40वां बर्थडे मना रही हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। 

विज्ञापन
आयशा टाकिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयशा टाकिया ने ‘टार्जन: द वंडर कार’ और ‘वॉन्टेड’ जैसी फिल्मों में काम कर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने इसके बाद फिल्मों से दूरी बना ली, और हाल ही में एक्ट्रेस को जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। आइए उनके 40वें जन्मदिन के दिन जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

विज्ञापन

आयशा टाकिया - फोटो : सोशल मीडिया

13 साल की उम्र में शुरू की एक्टिंग 
आयशा टाकिया ने केवल 13 साल की उम्र से एक्टिंग लाइन में कदम रख दिया था। उन्होंने इस बीच कई टीवी एड भी किए। शाहिद कपूर के साथ बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'कॉम्पलेन' के एड की वजह से उन्हें काफी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 19 साल की उम्र में मॉडलिंग में कदम रखा, और कुछ समय तक मॉडलिंग की। 

आयशा टाकिया - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद मिला अवॉर्ड 
इसके बाद उन्होंने फाल्गुनी पाठक के साथ ‘मेरी चुनर उड़ उड़ जाए’ गाने में एक्ट किया। यह गाना काफी पॉपुलर हुआ और आयशा को इसके लिए काफी तारीफें मिली। इसके अलावा भी एक्ट्रेस कई गानों, जैसे- ‘शेक इट डैडी’, ‘नहीं-नहीं अभी नहीं’ में नजर आईं।  

इन सब के बाद आयशा को बॉलीवुड में पहला ब्रेकथ्रू मिला 2004 में आई अब्बास-मस्तान की सुपरनैचुरल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टार्जनः द वंडर कार’ से। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन एक्टिंग और ग्लैमर के चलते आयशा को उस साल बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड और आईफा अवॉर्ड मिला। 

आयशा टाकिया - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के साथ दी सुपरहिट 
इसके 5 साल बाद 2009 में आई सलमान खान फिल्म ‘वॉन्टेड’ में वे लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं। फिल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई, और आयशा को खूब पहचान मिली। इन दो फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस ‘दिल मांगे मोर’, ‘सोचा ना था’, ‘शादी नंबर 1’ और ‘डोर’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। लेकिन इसके 2 साल बाद एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। 

आयशा टाकिया - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार के लिए बदला धर्म, फिर छोड़ी फिल्में
साल 2009 में आयशा ने फरहान आजमी से शादी की। फरहान राजनेता अबू आजमी के बेटे हैं। बता दें कि आयशा हिंदू थीं, लेकिन उन्होंने शादी के इस्लाम धर्म अपना लिया। इसके कुछ समय बाद उन्होंने फिल्म लाइन छोड़ दी। कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम मिकाइल है। 

आयशा टाकिया - फोटो : सोशल मीडिया

प्लास्टिक सर्जरी के चलते हुईं ट्रोल 
आयशा अब सोशल मीडिया पर भी काफी कम एक्टिव रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उनमें काफी बदलाव नजर आए थे। बताया जाता है कि एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। लेकिन जब तस्वीरें सामने आईं, तो वे पहले से काफी अलग नजर आईं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया से भी बनाई दूरी
पहले के मुकाबले उनके चेहरे में काफी बदलाव नजर आए, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। उनके होंठ और गालों में ज्यादा बदलाव देखकर लोगों ने कहा कि उनकी प्लास्टिक सर्जरी फेल हो गई। उन्हें इतना ट्रोल किया गया कि उन्होंने सोशल मीडिया से भी अब दूरी बना ली है। आयशा अब अपनी मैरिड लाइफ इंजॉए करती हैं, और पब्लिक में काफी कम नजर आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें