फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के इन स्टार किड्स के नाम का मतलब नहीं जानते होंगे आप, पढ़ें क्या है खासियत

Wed, 31 Mar 2021 12:27 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
स्टारकिड्स - फोटो : Social media

बच्चे के जन्म के बाद सबसे पहला काम होता है उसका नामकरण। हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए सबसे सुंदर और खास नाम ढूंढते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इसको लेकर काफी गंभीर हैं। कोशिश की जाती है कि बचपन से लाइमलाइट में रहने वाले इन बच्चों का नाम सबसे बहतरीन और यूनिक हो। ऐसे में कई बार कुछ नाम ऐसे रखा जाते हैं, जिनका मतलब समझना उनके फैंस के लिए कठिन होता है। हाल ही में करीना कपूर भी फिर से मां बनी हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। अब फैंस इनके बेटे का नाम जानने के लिए भी उत्साहित हैं। तो आज हम आपको बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चों के नाम का वो अर्थ बताएंगे, जिससे शायद आप वाकिफ न हों।

विज्ञापन

2 of 13
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan

तैमूर अली खान
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान अपनी पैदाइश के वक्त से ही लाइमलाइट में बने हुए हैं। वे बी-टाउन के सबसे चर्चित स्टारकिड हैं। पैपराजी भी उनकी फोटो खींचने का एक मौका नहीं छोड़ते। लेकिन इनके नामांकरण को लेकर काफी हाय-तौबा मची थी। तैमूर नाम के मतलब की बात करें तो इसका अर्थ फौलादी या बहादुर होता है।

विज्ञापन

3 of 13
Aaradhya, Aishwarya Rai Bachchan, Abhishek Bachchan - फोटो : social media

आराध्या बच्चन
बिग बी की पोती और अभिषेक बच्चन व ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी का नाम आराध्या बच्चन है। उनके नाम का दो मतलब है। आराध्या के नाम का पहला अर्थ है- जो आराधना करने लायक है, जिसकी पूजा की जा सकती है और दूसरा मतलब है- सबसे पहला।

4 of 13
Twinkle, Akshay Kumar and Nitara - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

नितारा
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और ट्विकंल खन्ना अपनी बेटी नितारा को अक्सर मीडिया की नजरों से बचाकर रखते हैं। नितारा को बचपन से ही अक्षय कैमरे से दूर रखे हुए हैं। नितारा का मतलब है जिसकी जड़े बेहद गहरी हों, जो जमीन से जुड़ा हो।

विज्ञापन

5 of 13
misha

मीशा कपूर
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कपूर की बेटी का नाम मीशा कपूर है। मीशा का नाम शाहिद और मीरा के नाम को जोड़कर बनाया गया था और मीशा का अर्थ है जो भगवान की तरह हो या फिर भगवान का दिया हुआ तोहफा।

विज्ञापन

6 of 13
sushmita sen daughter

रेने सेन
सुष्मिता सेन सिंगल मदर हैं और उन्होंने एक नहीं बल्कि दो बेटियों को गोद ले रखा है। सुष्मिता ने अपनी बड़ी बेटी का नाम रखा है रेने। इसका अर्थ होता है रीबॉर्न यानी दोबारा जन्म लेना।

विज्ञापन

7 of 13
nysa devgan - फोटो : instagram

न्यासा देवगन
बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक अजय देवगन और काजोल ने अपनी बेटी का नाम न्यासा रखा हुआ था। ये नाम शायद आपने पहले कभी सुना भी नहीं होगा। इस यूनीक नाम का अर्थ है- लक्ष्य या फिर नई शुरुआत।

8 of 13
Shilpa Shetty with son - फोटो : instagram

वियान कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का एक बेटा है जिसका नाम उन्होंने वियान रखा है। वियान का अर्थ होता है 'फुल ऑफ लाइफ' यानी अपनी जिंदगी को खुलकर जीने वाला।

9 of 13
inaya naumi - फोटो : social media

इनाया खेमू
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू ने अपनी बेटी का नाम इनाया नौमी खेमू रखा है। इनाया, पाक कुरान से लिया गया शब्द है, जिसका अर्थ होता है मदद करना या परवाह करना।

10 of 13
सुहाना खान - फोटो : Instagram: @suhanakhan2

सुहाना खान
सुहाना खान को कौन नहीं जानता। शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना का नाम भी बेहद खास है। फिल्म इंड्रस्टी में आने से पहले ही वे अपने स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। सुहाना के नाम का मतलब है शुद्ध और चमकदार।

11 of 13
सुहाना खान, अबराम खान, शाहरुख खान - फोटो : Instagram: @suhanakhan2 @iamsrk

अबराम
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम का नाम उनके जन्म के समय काफी चर्चा में था। अबराम से बेहद प्यार करने वाले शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका नाम जेविश और हिंदू नाम का मिश्रण है, जो भगवान राम से प्रेरित है।

12 of 13
विरुष्का और वामिका - फोटो : twitter

वामिका
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। इसके बाद से लोगों में इस नाम के अर्थ को जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। वामिका नाम को विराट और अनुष्का के नाम से मिलाकर बनाया गया है। इस नाम में विराट का 'व' और अनुष्का का 'का' शामिल किया गया है। इसका मतलब होता है देवी दुर्गा।

विज्ञापन

13 of 13
बच्चों संग माधुरी दीक्षित श्रीराम नेने - फोटो : Insatagram- @TeamMadhuridixit

रायन और एरिन
माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने के दो बेटे हैं, जिनका नाम रायन और एरिन है। एक्ट्रेस के बड़े बेटे रायन के नाम का मतलब है स्वर्ग प्राप्ति का मार्ग। वहीं, छोटे बेटे एरिन के नाम का मतलब शक्ति का पर्वत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें