फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्फी कुमार बाजेवाला में नजर आएंगी प्रियंवदा कांत

Sun, 23 Dec 2018 07:04 PM IST
विजय जैन मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Piyanvada Kant
विज्ञापन
टीवी धारावाहिक ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’में अभिनेत्री प्रियंवदा कांत जल्द ही एक खास अंदाज में एंट्री करने वाली हैं। इस धारावाहिक में फिलहाल सिकंदर (अभिनेता मोहित मलिक) और लवली (अभिनेत्री अंजलि आनंद) तलाक लेने की तरफ बढ़ रहे हैं, जबकि बच्चे उन्हें फिर से एकजुट करना चाहते हैं। इस उतार-चढ़ाव के बीच धारावाहिक में प्रियंवदा की एंट्री हो रही है। प्रियंवदा के आने से कई तरह के मोड़ और आएंगे। 
विज्ञापन


प्रियंवदा ने बयान दिया कि ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला में शामिल होकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मेरा पिछला शो ऐतिहासिक था और मैं अपनी अगली भूमिका में खास बदलाव चाहती थी।’ वह कहती हैं कि जब उन्हें भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिला तो उन्होंने इसे बहुत वास्तविक पाया। इसलिए तुरंत ही अभिनय के लिए हां कह दिया था। छोटे पर्दे पर प्रियंवदा इससे पहले तेनाली रामा में दिख चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें