अथिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की बेटी की पहली तस्वीर
अथिया ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर अपनी प्यारी बेटी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें अथिया और के एल राहुल भी साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में पापा राहुल बेटी को अपनी गोद में लिए नजर आ रहे हैं और बगल में खड़ी अथिया बिटिया रानी को प्यार से निहारती नजर आ रही हैं। इस खास तस्वीर के साथ अथिया ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी बच्ची, हमारा सब कुछ। इवारा- ईश्वर का उपहार।'
सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं
अथिया और राहुल ने जैसे ही अपनी बेटी इवारा की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की वैसे ही सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी है। बॉलीवुड अभिनेत्री और बेहतरीन डांसर मलाइका अरोड़ा ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। अनुष्का शर्मा, वाणी कपूर और सौफी चौधरी ने भी लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। संजय दत्त की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने लिखा, 'बहुत सुंदर'। साउथ अभिनेत्री और नागा चैतन्य की पत्नी शोभिता धुलिपाला ने लिखा, 'यह सब कुछ है'। अर्जुन कपूर ने लिखा, 'ईईईईव्व ...'। सामंथा रुथ प्रभु ने काले दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
यह भी पढ़ें:
Vicky Donor: 'विकी डोनर' की री-रिलीज पर भावुक हुए आयुष्मान, तस्वीरें साझा कर लिखा- ‘इसने मेरी जिंदगी बदल दी’..