'खतरों के खिलाड़ी 13' में इस बार 14 कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया है। नई थीम और कुछ नए स्टंट्स के साथ हाजिर होने वाले इस शो में अगर कुछ नहीं बदला है, तो वह है होस्ट। इस सीजन को भी बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है, और शुरुआत में ही कुछ स्टंट सीन परफॉर्म करने के दौरान उन्हें चोट लग गई। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'इस साल की शुरुआत कुछ टूटी हड्डियों से की लेकिन अब एक्शन के कुछ रूल्स तोड़ने के लिए तैयार हूं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 13। साउथ अफ्रीका में शो की फिल्मिंग शुरू। उम्मीद है कि पिछले सीजन में जो प्यार दिया है, वह आप इस सीजन में भी देंगे'।