'भाभी जी घर पर हैं', 'शाका लाका बुम बुम', 'सीआईडी' जैसे शोज कर चुके एक्टर केके गोस्वामी के बेटे के साथ हादसा होते-होते टल गया।
टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता केके गोस्वामी को आपने अपने बचपन के पसंदीदा शोज में जरूर देखा होगा, एक्टर ने 'शक्तिमान' और 'गुटुर गू' जैसे कई सारे शोज में काम किया है। हाल ही में, केके गोस्वामी को एक्सीडेंट का सामना करना पड़ा. बता दें कि, अभिनेता की कार में दिन दहाड़े आग लग गई। इस घटना के दौरान केके गोस्वामी मुंबई में मौजूद थे। गौरतलब है कि यह घटना सिटी सेंटर के एसवी रोड पर हुई थी, जहां केके गोस्वामी का बेटा अपने पिता की कार से अपने घर से फिल्मिस्तान स्टूडियो के पास अपने कॉलेज जा रहा था।